Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Find X9s vs OnePlus 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Samsung ने अपने प्रीमियम सेगमेंट में दमदार फीचर्स से लैस नया Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन पेश किया है। इस सेगमेंट इसकी सीधी टक्कर Oppo Find X9s और OnePlus 15 जैसे डिवाइसेज़ से है। तीनों ही स्मार्टफोन्स में हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर, मल्टी-कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, स्पेक्स और कीमत में छोटे-बड़े अंतर भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आपका प्लान इनमें से किसी फोन को खरीदने का है, तो पहले आपको एक बार यह तुलना ज़रूर देख लेनी चाहिए।
SurveySamsung Galaxy S26 FE vs Oppo Find X9s vs OnePlus 15
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन का वजन 193 ग्राम है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है।
Oppo Find X9s में 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,256×2,760 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन करीब 202 ग्राम है।
वहीं OnePlus 15 में तीनों में सबसे बड़ा 6.78 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,272×2,772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 1Hz मिनिमम रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Sun Display टेक्नोलॉजी और 1.15mm पतले बेजल्स भी हैं। इसका वजन करीब 215 ग्राम है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy S26 FE में 3nm प्रोसेस पर बना Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन One UI 9 पर आधारित Android 17 पर चलता है और इसे 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है।
Oppo Find X9s में 3nm MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Immortalis G925 MC12 GPU, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
OnePlus 15 में 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ Adreno 840 GPU, G2 Wi-Fi चिप और Touch Response चिप दी गई है। फोन में 16GB तक LPDDR5X Ultra+ RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज है। हीट मैनेजमेंट के लिए 5,731 वर्ग मिमी का 3D वेपर चैंबर दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP वाइड कैमरा, 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X9s में Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP f/1.8 मेन कैमरा, 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है। फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
OnePlus 15 में DetailMax Image Engine के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX906 मेन कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल और 7x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम वाला 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा और 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP Sony IMX709 कैमरा है। रियर कैमरे 8K/30fps और 4K/120fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जबकि फ्रंट कैमरा 4K/60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक 45W अडैप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare भी मिलता है।
Oppo Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
OnePlus 15 में तीनों में सबसे बड़ी 7,300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। इसमें 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन 0 से 100 प्रतिशत करीब 39 मिनट में चार्ज हो सकता है।
भारत में कीमत
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में कीमत 79,999 रुपये है। यह 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है।
Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है।
OnePlus 15 की कीमत 85,999 रुपये से शुरू होती है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है, जबकि 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 93,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: UPI यूज़र्स की बल्ले-बल्ले! सरकार ने जारी किया आदेश, 2000 रुपये तक की पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
