चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में अपने लेनोवो वाइब K5 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है और कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफ़ोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा.
चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में अपने लेनोवो वाइब K5 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है और कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफ़ोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन को सबसे पहले MWC 2016 में लॉन्च किया गया था, और इसकी कीमत वहां 129 डॉलर थी. इस स्मार्टफ़ोन को लेनोवो वाइब K5 प्लस के साथ पेश किया गया था और ये स्मार्टफ़ोन भारत में पहले ही लॉन्च हो गया है.
अगर इस स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफ़िकेशन की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की HD डिस्प्ले 720×1280 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है. साथ ही बता दें कि यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप पर चलता है. और इसके आपको ड्यूल-सिम कनेक्टिविटी भी मिल रही है.
साथ ही बता दें कि स्मार्टफ़ोन में 1.4GHz का ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 415 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही इसमें 2GB की रैम दी गई है, साथ ही बता दें कि इसमें आपको 16GB की इंटरनल स्टोरेज मी रही है. जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.
फ़ोन में 13MP अ रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 4G, LTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 2750mAh क्षमता की बैटरी दी गई है.