ये बना भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, दीवानगी देख रह जाएंगे हैरान! इन चीनी फोन को भी लोगों ने दबा कर खरीदा

ये बना भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, दीवानगी देख रह जाएंगे हैरान! इन चीनी फोन को भी लोगों ने दबा कर खरीदा

भारत के स्मार्टफोन बाजार में Apple ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. Counterpoint Research की नई रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone 16 साल 2025 की आखिरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में सबसे ज्यादा शिप होने वाला स्मार्टफोन रहा. यह लगातार तीसरी तिमाही है जब iPhone 16 ने बिक्री के मामले में सभी स्मार्टफोन को पीछे छोड़ा है. दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान पूरे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो फेस्टिव सीजन के बाद मांग में आई सुस्ती को दिखाती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 16 की मजबूत बिक्री के पीछे टार्गेटेड प्रमोशन और फेस्टिव सीजन के दौरान बेहतर चैनल मैनेजमेंट बड़ी वजह रहे. खासतौर पर त्योहारों के समय रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिए गए ऑफर्स ने iPhone 16 को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया.

वॉल्यूम में Vivo टॉप पर, छोटे शहरों में मजबूत पकड़

हालांकि कुल शिपमेंट के लिहाज से देखा जाए तो Vivo चौथी तिमाही में भारत का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बना रहा. Counterpoint Research के अनुसार, Vivo ने इस दौरान 25 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया. कंपनी की Y-सीरीज की डिमांड लगातार बनी रही, जिसका बड़ा कारण उसका मजबूत ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क रहा. खासकर छोटे शहरों और कस्बों में Vivo के स्मार्टफोन की अच्छी पकड़ देखने को मिली.

प्रीमियम स्मार्टफोन की हिस्सेदारी रिकॉर्ड स्तर पर

रिपोर्ट में एक अहम ट्रेंड यह भी सामने आया कि प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है. 45,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन की हिस्सेदारी चौथी तिमाही में 17 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो अब तक किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा है. इस सेगमेंट में Apple को सबसे ज्यादा फायदा मिला और iPhone 16 ने लगातार तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा शिप होने वाला मॉडल बनने का रिकॉर्ड कायम रखा.

इसके मुकाबले जुलाई से सितंबर के फेस्टिव क्वार्टर में बाजार की स्थिति बेहतर रही थी. उस समय स्मार्टफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. कम होती महंगाई और बेहतर कंज्यूमर स्पेंडिंग ने उस तिमाही में बिक्री को सपोर्ट किया था, जबकि प्रीमियम स्मार्टफोन ने बाजार के कुल वैल्यू ग्रोथ को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था.

Nothing की तेज ग्रोथ, युवाओं में बढ़ी लोकप्रियता

अन्य ब्रांड्स की बात करें तो Nothing ने भी इस तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी की शिपमेंट में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, Nothing की ऑफलाइन मौजूदगी बढ़ने और युवाओं के बीच इसके यूनिक डिजाइन की लोकप्रियता ने इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई.

2025 में सबसे लोकप्रिय Apple iPhone बना iPhone 16

Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 साल 2025 में भारत का सबसे लोकप्रिय Apple iPhone भी रहा. पहले 11 महीनों में Apple ने भारत में करीब 65 लाख यूनिट iPhone 16 की बिक्री की. रिपोर्ट में बताया गया कि मेट्रो शहरों के साथ साथ छोटे शहरों में भी iPhone 16 की डिमांड मजबूत रही.

इसके अलावा, iPhone 16 Flipkart की Big Billion Day सेल के दौरान भी ‘टॉप डील’ के तौर पर सामने आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेल में iPhone 16 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में शामिल रहा, जिसने इसकी कुल बिक्री को और मजबूती दी.

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo