SKOAR! College Cup Delhi Edition Day 1: 3 मैच खत्म, Aquilla, Redline और BORG की बढ़त… अभी बाकी हैं 3 मुकाबले
दिल्ली NCR में चल रहे SKOAR! College Cup Delhi Edition के ग्रैंड फिनाले में रोमांच अपने चरम पर है। 16 टीमें पहले दिन Battlegrounds Mobile India के LAN फाइनल में भिड़ रही हैं और तीन मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अभी तीन मैच और बाकी हैं, इसलिए ट्रॉफी की दौड़ अभी भी चल रही है। स्टेज पर रोशनी, बड़ी स्क्रीन पर लाइव एक्शन और दर्शकों की गूंज यह माहौल किसी प्रो लीग से कम नहीं दिख रहा।
Surveyअब तक क्या हुआ?
- पहले मैच में Team Aquilla ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 अंकों के साथ जीत दर्ज की है।
- दूसरे मुकाबले में Team Redline ने 22 अंकों के साथ बाज़ी मारी है।
- तीसरे मैच में Team BORG ने 16 अंकों के साथ जीत अपने नाम कर ली है।
तीन मैचों के बाद लीडरबोर्ड में हलचल है, लेकिन अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। अगले तीन मैचों में कोई भी टीम वापसी कर सकती है।
पॉइंट सिस्टम कैसे बना रहा है रोमांच?
- हर मैच जीतने वाली टीम को 10 अंक मिलते हैं।
- दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 6 अंक मिलते हैं।
- तीसरे स्थान पर 5 अंक दिए जाते हैं।
यानी सिर्फ एक मैच जीतना काफी नहीं, लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। यही वजह है कि आखिरी तीन मैच निर्णायक साबित हो सकते हैं।
कहां हो रहा है मुकाबला?
यह हाई-वोल्टेज फाइनल Bennett University में आयोजित किया जा रहा है, जिसे दो दिनों के लिए ईस्पोर्ट्स एरीना में बदल दिया गया है। आज कुल छह मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला Rondo मैप पर हुआ, दूसरा और तीसरा Erangel पर खेले गए। चौथा मैच भी Erangel पर होगा, जबकि पांचवां और छठा मुकाबला Miramar मैप पर खेला जाएगा।
हर मैप अलग रणनीति मांगता है, और यही टूर्नामेंट को और दिलचस्प बना रहा है।
स्टेज से बाहर भी जोश
LAN फाइनल के साथ-साथ SKOAR Zone में भी जबरदस्त माहौल है। बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच, होस्ट्स और कैस्टर्स के साथ बातचीत, फैन एक्टिविटीज़ और कॉलेज कल्चर का पूरा रंग देखने को मिल रहा है। कल 20 फरवरी को मंच पर Valorant का फाइनल खेला जाएगा, जहां दो टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
तीन मैच खत्म हो चुके हैं, लेकिन असली कहानी अभी बाकी है। क्या Aquilla अपनी बढ़त कायम रख पाएगी? या फिर Redline, BORG वापसी करेगी? या कोई और टीम आखिरी दौर में बाज़ी मार लेगी? दिल्ली NCR के टॉप कॉलेज गेमर्स के बीच यह मुकाबला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile