SKOAR! College Cup Delhi Edition: BGMI फाइनल में Team W2R के सिर सजा ताज..कौन रहा फर्स्ट और सेकंड रनर-अप
Bennett University, Noida में आयोजित भारत के सबसे बड़े कॉलेज ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट SKOAR! College Cup Delhi Edition के BGMI LAN फाइनल के विनर मिल चुके हैं। टूर्नामेंट का एंड उतना ही धमाकेदार रहा जितनी इसकी शुरुआत थी। घंटों तक चले रोमांचक मुकाबलों, क्लच फिनिश और अंतिम सर्कल की सांस रोक देने वाली लड़ाइयों के बाद Team W2R ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जैसे ही विनर की घोषणा हुई, पूरा हॉल तालियों और नारों से गूंज उठा।
Surveyविनर्स की पूरी की पूरी लिस्ट
इस BGMI फाइनल में Team W2R ने चैंपियन बनकर ट्रॉफी और प्राइज पूल का एक बड़ा हिस्सा अपने नाम कर लिया। पहले रनर-अप के रूप में Team Invincible ने मजबूत प्रदर्शन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरे रनर-अप की पोजीशन Team Aquila को मिली, जिन्होंने पूरे दिन निरंतर अपने आपको टेबल में टॉप पर ही रखा था। टूर्नामेंट का MVP अवॉर्ड Team Valor के Juicy को दिया गया, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और कमेंटेटर्स को बेहद प्रभावित किया था।
दिन की शुरुआत से अंत तक क्या हुआ?
कुल 16 टॉप कॉलेज टीमें Battlegrounds Mobile India के LAN फाइनल में भिड़ीं। हर मैच के बाद लीडरबोर्ड बदलता रहा। Team Aquila ने पहले मैच में शानदार जीत के साथ शुरुआत की और खुद को मजबूत दावेदार साबित किया। दूसरे मैच में Redline ने दमदार तालमेल और रणनीति से बाजी मारी। हालांकि, तीसरे मुकाबले में Team BORG ने क्लासिक जीत दर्ज कर दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर किया। लेकिन असली कहानी निरंतरता की रही। भले ही कई टीमों ने अलग-अलग मैचों में चमक दिखाई, पर पूरे दिन स्टेबल परफॉरमेंस के दम पर Team W2R ने खिताब अपने नाम किया। आखिरी मुकाबले में ‘Winner Winner Chicken Dinner’ के साथ उन्होंने अपनी जीत पर मुहर लगा दी।
माहौल कैसा था?
ग्रैंड फिनाले का आयोजन Bennett University में हुआ, जिसे दो दिनों के लिए एक प्रोफेशनल ईस्पोर्ट्स एरीना में बदला गया। पहले ड्रॉप से लेकर आखिरी सर्कल तक दर्शक अपनी सीटों से चिपके रहे। जैसे ही ट्रॉफी उठी, पूरा हॉल एक यादगार पल का गवाह बना।
अब Day 2 पर क्या होने वाला है?
BGMI फाइनल खत्म हुआ, लेकिन टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। 20 फरवरी को मंच पर Valorant का फाइनल खेला जाएगा, जहां दो टीमें टैक्टिकल शूटआउट में आमने-सामने होंगी। SKOAR Zone में बड़ी स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीम, होस्ट्स की एनालिसिस और फैन एक्टिविटीज़ ने पूरे इवेंट को एक कैंपस फेस्ट जैसा बना दिया है।
पहले दिन की जबरदस्त एनर्जी के बाद अब सबकी नजरें Valorant फाइनल पर टिकी हैं। एक और ट्रॉफी, एक और चैंपियन और कई नए यादगार पल सामने आने वाले हैं।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile