Digit.in

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, आ रहा है दुनिया का पहला सस्ता 5G iPhone, होंगे शानदार फीचर्स

Highlights

जल्द ही कंपनी पहला सस्ता 5G iPhone मॉडल लॉन्च करने जा रही है

नए 5G सपोर्ट के साथ आने वाले सस्ते iPhone में एक पावरफुल चिपसेट होने की संभावना है

Apple अपने iPhone SE स्मार्टफोन की तीसरी पीढ़ी को 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, आ रहा है दुनिया का पहला सस्ता 5G iPhone, होंगे शानदार फीचर्स

हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 13 सीरीज का दुनियाभर में मानो एक बड़ा क्रेज है और अब iPhone लवर्स के लिए एक और खुशखबरी है। जल्द ही कंपनी पहला सस्ता 5G iPhone मॉडल लॉन्च करने जा रही है, जिसकी लॉन्चिंग टाइमलाइन आज हम आपको बताने जा रहे हैं। बता दें कि कंपनी अपकमिंग iPhone में सबसे फास्ट चिप (chip)सेट (Chipset) देने वाली है। आइए जानते हैं iPhone के इस नए मॉडल के बारे में...

दरअसल, मार्केट रिसर्च फर्म के मुताबिक, iPhone SE (2022) की पहली तिमाही में 5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। यह Apple के iPhone SE (2020) मॉडल की ही पीढ़ी का नया स्मार्टफोन होगा, हालांकि इसमें आपको Apple की A15 बायोनिक (bionic) चिप (chip) के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। जो पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर कनेक्टिविटी और बैटरी लाइफ प्रदान करता है। 

स्मार्टफोन में iPhone SE (2020) के जैसा ही डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसमें टच आईडी बटन और एक बड़ा बेज़ल होने की भी संभावना है। हालाँकि, पहले की एक रिपोर्ट ने एक नए डिज़ाइन किए गए iPhone SE मॉडल की ओर संकेत किया था, जिसके 2023 से पहले आने की उम्मीद नहीं है।

रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने iPhone SE स्मार्टफोन की तीसरी पीढ़ी को 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। पहले यह बताया गया था कि iPhone SE (2022) जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

iPhone SE (2022) में होने वाला है खास? 

कंपनी अपने लेटेस्ट iPhone SE मॉडल को पुराने मॉडल की तरह ही ट्रीटमेंट दे सकती है, यानी iPhone SE (2022) पर वही पुराना डिजाइन देखा जा सकता है, लेकिन यह Apple के 5nm A15 बायोनिक (bionic) चिप (chip)सेट (Chipset) के साथ आएगा, जो कंपनी का पहला होगा। इसके अलावा इसे एक बेहद सस्ता 5G सपोर्ट करने वाला डिवाइस भी कहा जा सकता है, जो एप्पल की ओर से लॉन्च किया जाने वाला है। याद रखें कि A15 बायोनिक (bionic) चिप (chip)सेट (Chipset) वर्तमान में Apple की सबसे तेज मोबाइल चिप (chip) है जिसमें दो हाई-परफॉरमेंस कोर और एक हेक्सा-कोर SoC है जिसमें दो एफिसिएनसी कोर हैं। हालाँकि, 4G सक्षम iPhone SE (2020) एक 7nm A13 बायोनिक (bionic) चिप (chip)सेट (Chipset) के साथ लॉन्च किया गया था, ऐसा ही कुछ हमने iPhone 11 सीरीज में भी देखा था।

बड़े डिस्प्ले वाले iPhone SE पर भी चल रहा है काम!

iPhone SE (2022) का डिज़ाइन मौजूदा iPhone SE (2020) मॉडल के समान होने की उम्मीद है। आगामी iPhone SE मॉडल में फिज़िकल होम बटन पर Apple का टच आईडी, ऊपर और नीचे एक बड़ा बेज़ल और 4.7-इंच का डिस्प्ले होगा। यह स्पेसिफिकेशन एपल के मार्केट एनालिस्ट मिंग-ची कू की प्रीडिक्शन्स के अनुरूप है। पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Apple बड़े डिस्प्ले वाले iPhone SE मॉडल पर काम कर रहा है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मॉडल के 2023 से पहले आने की संभावना नहीं है।

नोट: सभी इमेज काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile