Digit.in

साउथ की बेस्ट सस्पेंस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, ओटीटी पर आते ही बंध गए तारीफ़ों के पुल, IMDb पर मिली 7.9 रेटिंग

साउथ की बेस्ट सस्पेंस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, ओटीटी पर आते ही बंध गए तारीफ़ों के पुल, IMDb पर मिली 7.9 रेटिंग

दो महीने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एक फिल्म ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यह फिल्म सोशल मीडिया से लेकर हर चर्चा के केंद्र में बनी हुई है। इसमें इमोशन और सस्पेंस का ऐसा मेल देखने को मिला है कि दर्शक इसकी कहानी और कोर्टरूम ड्रामे पर अब तक चर्चा कर रहे हैं। थिएटर में इसे सीमित रिलीज़ मिली थी, लेकिन जैसे ही फिल्म ने ओटीटी पर कदम रखा, दर्शकों ने इसकी तारीफ के पुल बांधने शुरू कर दिए। IMDb पर 7.9 की दमदार रेटिंग पाने वाली यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है और बहुत कम समय में भारत की टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

जिस फिल्म के बारे हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबडी’ है। फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मासूम मोहब्बत एक झटके में कानून के दायरे में आ जाती है। लड़की के परिवार वाले लड़के पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज करवा देते हैं, और फिर शुरू होती है कोर्टरूम की असली लड़ाई, जहां रिश्ते, न्याय और सामाजिक धारणाओं की असली परीक्षा होती है।

दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स

प्रियदर्शि पुलिसकोंडा ने वकील की भूमिका से फिल्म में जान डाल दी है। वहीं हर्ष रोशन, श्रीदेवी पल्ला और हिवाजी जैसे कलाकारों ने भी अपने अभिनय से फिल्म में जान भर दी है। हर एक किरदार अपने अभिनय से दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है।

रियलिस्टिक फिल्म

राम जगदीश के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसका रियलिस्टिक ट्रीटमेंट। 'Court: State Vs Nobody' ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ की कमाई कर के सबको चौंका दिया था। अब ओटीटी पर भी इसकी पकड़ मजबूत होती जा रही है।

अगर आपको ‘Pink', 'Mulk' या 'Jolly LLB' जैसी फिल्में पसंद हैं तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। 'Court: State Vs Nobody' में कोर्टरूम ड्रामा, समाज की सोच और न्याय व्यवस्था के सवालों को इतनी गहराई से छुआ गया है कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आज के समाज का आईना बन जाती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles