सस्ते में सालभर नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, चकाचक चलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ऑफर देखें

सस्ते में सालभर नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, चकाचक चलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ऑफर देखें

सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को लम्बे समय की वैलिडिटी वाले किफायती प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराती है. ये प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद माने जाते हैं जो काम खर्च में पूरे साल की सेवा चाहते हैं. प्राइवेट कंपनियों जैसे रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (VI) की तुलना में बीएसएनएल के सालाना प्लान ज्यादा बजट-फ्रेंडली नज़र आते हैं. 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में कम्पनी डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं भी ऑफर करती है. नीचे इन दोनों प्रमुख प्लान्स की जानकारी दी गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

BSNL का 1551 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का 1551 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को रोज़ाना 2GB डेटा मिलता है. पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान कुल 2400 SMS भेजने की सुविधा दी जाती है. इसके साथ ही देशभर में अनलिमिटेड लोकल और STD वॉइस कॉलिंग का लाभ भी मिलता है. यानी यूज़र पूरे साल बिना अतिरिक्त खर्च के अनलिमिटेड कॉल कर सकता है.

BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान

वहीं 2399 रुपये की कीमत वाला प्लान भी सालभव की वैलिडिटी के साथ पेश किया जाता है. इसमें ग्राहकों को रोज़ाना 2.5GB डेटा उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही प्रतिदिन 100 SMS भेजने की सुविधा दी जाती है. यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ आता है, जिससे यूज़र किसी भी नेटवर्क पर बिना लिमिट के कॉल कर सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सर्कल को सिलेक्ट कर सकते हैं, क्योंकि अलग-अलग सर्कल में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

BSNL का होली ऑफर

ध्यान देने वाली बात है की बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर 14 अतिरिक्त दिनों की वैलिडिटी दे रहा है, जिससे प्लान की कुल वैलिडिटी बढ़कर 164 दिन हो जाती है जो पहले 150 दिन थी. इस प्लान में 2GB डेली देता और अनलिमिटेड कॉल्स भी ऑफर किए जा रहे हैं. यह ऑफर केवल 31 मार्च, 2026 तक ही वैलिड रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: 60+ Happy Holi Wishes In Hindi: बस उठाएँ और व्हाट्सएप पर अपने परिवार और सगे-संबंधियों को कर दें सेंड..स्पेशल मैसेज, व्हाट्सएप स्टेटस का पिटारा देख लें

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo