MWC 2026 में Tecno ने पेश किया 6500mAh की बैटरी वाला दमदार फोन, मिलता है 50MP का ट्रिपल कैमरा

MWC 2026 में Tecno ने पेश किया 6500mAh की बैटरी वाला दमदार फोन, मिलता है 50MP का ट्रिपल कैमरा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने अपने नए फोन को MWC 2026 में पेश कर दिया है, इस फोन को कंपनी ने Tecno Camon Lineup के हिस्से के तौर पर पेश किया है। इसमें Camon 50 और Camon 50 Pro आते हैं। हालांकि, फोन की असल कीमत के अलावा दुनियाभर में इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मुख्य फीचर्स को लेकर जानकारी सामने आई है लेकिन यह जानकारी केवल Camon 50 Ultra को लेकर ही सामने आई है, इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसके अलावा फोन में IP69K रेटिंग के अलावा MediaTek Dimensity 700 Series का प्रोसेसर भी मिलता है। आइए ज्यादा जानकारी आगे प्राप्त करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर

अगर Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन के स्पेक्स को देखा जाए तो जानकारी मिलती है कि इसमें एक 6.78-इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा डिस्प्ले पर 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा राय है। फोन की डिस्प्ले को कंपनी ने Gorilla Glass 7i के प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया है। आइए अब कुछ अन्य स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।

Tecno के इस फोन में MediaTek Dimensity Ultimate प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अलावा इसमें 12GB तक की रैम के साथ कंपनी ने 256GB तक स्टॉरिज को रखा है। इस फोन में कंपनी की ओर से डुअल सिम सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड 16 पर आधारित HiOS 16 का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन को कंपनी ने IP68, IP69 और IP69K रेटिंग पर लॉन्च किया है, इसके अलावा इसमें MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

कैमरा को देखा जाए तो फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें एक 50MP का मेन कैमरा शामिल है, फोन में एक 50MP का ही टेलीफोटो लेंस मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। फोन में आपको 13MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया जा रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक 6500mAh की बैटरी मिलती है जो 45W की वायर्ड चार्जिंग क्षमता से लैस है। कंपनी ने फोन में Dolby Atmos स्पीकर भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: विंडो या स्प्लिट? कौन सा AC खरीदने में है फायदा? 5 पॉइंट्स में जान लें, बच जाएगा फ़िज़ूल खर्च

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo