HIGHLIGHTS
इन ऐप्स में छुपा है Autolycos नाम का एक मैलवेयर
अपने फोन से फौरन डिलीट करें ये आठ ऐप्स
एंड्रॉयड फोंस के एसएमएस पढ़ते हैं ये ऐप्स
Google ने एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर पर कुछ नए मैलवेयर ऐप्स का पता लगाया है। ये मैलवेयर ऐप्स गुप्त रूप से एंड्रॉयड यूजर्स के SMS पढ़ते हैं और उन्हें बिना पता चले प्रीमियम सर्विसेज को सबस्क्राइब कर रहे हैं। Google Play Store पर करीब आठ ऐप्स ऐसे हैं जिनमें Autolycos नाम का एक मैलवेयर है जो यूजर्स का डाटा चुराता है।
Surveyयह भी पढ़ें: इस सोल्जर के लिए ढाल बना iPhone, वीडियो हुआ वायरल, देखें iPhone का जाँबाज कारनामा
गूगल प्ले स्टोर ने अब इन ऐप्स को डिलीट कर दिया है लेकिन खतरे की बात उन लोगों के लिए है जिन्होंने इन ऐप्स को अपने मोबाइल में अभी भी रखा हुआ है। इस ऐप्स को हटाने से पहले ही 3,000,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस करण जिन यूजर्स के फोन में ये ऐप्स अभी भी हैं, उन्हें इन ऐप्स को फौरन डिलीट कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नए कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ iQOO Neo 6, 23 जुलाई से शुरू होगी सेल
अगर आपने इनमें से किसी ऐप को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में डाउनलोड कर रखा है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें, नहीं तो ये अपके लिए खतरा हो सकता है। इस तरह आपके एसएमएस और निजी जानकारी सुरक्षित नहीं है।