Instagram ने लॉन्च किया TikTok का प्रतिद्वंदी Instagram Reels, कैसे करें इस्तेमाल

Instagram ने लॉन्च किया TikTok का प्रतिद्वंदी Instagram Reels, कैसे करें इस्तेमाल
HIGHLIGHTS

Instagram की ओर से TikTok के प्रतिद्वंदी के तौर पर एक नए शोर्ट विडियो फीचर लॉन्च कर दिया है, इसे Instagram Reels कहा जा रहा है

Instagram Reels को आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं

जहां हम देख रहे हैं कि TikTok के भारत में बैन के बाद से कई अन्य विकल्प हमारे सामने आ रहे हैं। इन नए TikTok अल्टरनेटिव्स में कई भारतीय एप्स हैं। इन एप्स में Roposo, Moj, Chingari और Mitron जैसे नाम हैं। हमने अभी आपको बताया है कि Mitron App ने मात्र 85 दिनों के भीतर ही 2.5 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है, आप इसके बारे में पूरी जानकारी यहाँ ले सकते हैं, इसके अलवा Chingari और Roposo जैसे एप्स के बारे में आप यहाँ जान सकते हैं। हालाँकि इनके अलावा आपको बता देते हैं कि इस श्रेणी में Moj एप्प भी है जिसे ShareChat की ओर से ही पेश किया गया है। इसके बारे में आप यहाँ जान सकते हैं। 

असल में जहां यह एप्स भारत में अपनी पकड़ बना रहे हैं, वहीँ अब Instagram की ओर से भी एक नया शोर्ट विडियो फीचर यानी Instagram Reels सामने आया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स Instagram  के अंदर ही विडियो आदि बना सकते हैं। इसके अलावा आप इस फीचर की मदद से विडियो में रचनात्मक फ़िल्टर और म्यूजिक आदि को भी ऐड कर सकते हैं, इसके अलावा बाद में जब आपका यह विडियो सही प्रकार से निर्मित हो जाता है तो आप इसे शेयर भी कर सकते हैं। आप Instagram Reels में 15 सेकंड के विडियो निर्मित कर सकते हैं। हालाँकि TikTok और अन्य कई एप्स में यह समय सीमा ज्यादा है। 

यहाँ आपको बताते चलते हैं कि देश में अभी हाल ही में 59 चीनी एप्स को बैन कर दिया गया था। हालाँकि अब Indian Army ने भी अपने जवानों से 89 एप्स को न इस्तेमाल करने की हिदाहत दी है, और 15 जुलाई तक अपने फोंस से इन 89 एप्स में अगर कोई भी है तो उसे हटाने के लिए कहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि देश की सुरक्षा के साथ ज़रा भी कोताही नहीं बरती जा सकती है। हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि इस लिस्ट में मात्र चीनी एप्स ही शामिल नहीं है, इसके अलवा अन्य कई एप्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है, यहाँ आप इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

कैसे कर सकते हैं Instagram Reels का इस्तेमाल 

आपको बता देते हैं कि Instagram Reels को Instagram के कैमरा के भीतर ही जोड़ा गया है, यह वैसा ही है जैसा हम Boomerang को लेकर देख चुके हैं। इसका मतलब है कि Instagram Reels को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Instagram Camera को ओपन करना होगा। इसके बाद 15 सेकंड का विडियो निर्मित करने के लिए आपको यहाँ रील्स को सेलेक्ट करना होगा। 

इसके बाद TikTok की तरह ही Reels भी Instagram म्यूजिक लाइब्रेरी पर आपको ले जाता है। आप यहाँ से म्यूजिक ऑडियो अपने हिसाब से चुन सकते हैं, आपको बता देते हैं कि म्यूजिक आदि के लिए Instagram की ओर से कई प्लेटफॉर्म्स से साझेदारी की गई है। म्यूजिक के अलावा रील्स में आपको स्पीड, इफेक्ट्स, और टाइमर आदि जैसे ऑप्शन भी मिलने वाले हैं। 

अब जब आप अपने विडियो को सभी फ़िल्टर, म्यूजिक और इफेक्ट्स के साथ तैयार कर लेते हैं तो आपको उस ऑडियंस का चुनाव करना होगा, जिसके साथ आप यहाँ विडियो शेयर करना चाहते हैं। इस विडियो को सभी बड़ी आसानी से देख सकते हैं। 

इसके अलावा आपको बता देते है कि Instagram रील्स में आपको AR इफेक्ट्स भी मिल रहे हैं, जो आपके विडियो को एक अलग ही रूप प्रदान करते हैं। इसके लिए आपको इफेक्ट्स में जाकर AR इफेक्ट्स का चयन करना होगा। आप रील्स में 15 सेकंड के विडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं, और अपने हिसाब से इसे निर्मित कर सकते हैं, जैसा आप TikTok में करते आये हैं। हालाँकि आप विडियो को रिव्यु, डिलीट और फिर से भी रिकॉर्ड कर सकते हैं, यह सभी ऑप्शन आपको यहाँ मिल रहे हैं। आप इस विडियो को बनाने के लिए अपनी असल वॉयस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए Use Audio ऑप्शन भी आपको इसमें मिलता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo