Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में कब होगा लॉन्च..Flipkart पर होगा सेल
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की लॉन्च डेट सामने आई है।
Samsung के फोन को इंडिया में Flipkart पर सेल किया जाएगा।
Samsung Phone में कौन से स्पेक्स और फीचर मिलने वाले हैं।
Samsung Galaxy F70e स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था। यह इस लाइनअप में इंडिया में आया कंपनी का पहला फोन था। हालांकि, अब कंपनी इस सीरीज में अपने एक अन्य फोन यानि Samsung Galaxy F70 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इंडिया में यह इस सीरीज का दूसरा फोन होने वाला है। जानकारी मिल रही है कि Samsung Galaxy F70 Pro को लेकर ई-कॉमर्स साइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की जा चुकी है। यहीं से इस फोन की उपलब्धता की डिटेल्स से लेकर इसके डिजाइन और अन्य जानकारी सामने आ रही है। आने वाले कुछ दिनों में कंपनी इस फोन को लेकर और जानकारी जरूर दे सकती है।
SurveySamsung Galaxy F70 Pro 5G का इंडिया लॉन्च जल्द
सैमसंग के इस फोन को लेकर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। यहाँ से जानकारी मिलती है कि Samsung के इस फोन को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फोन की सेल इंडिया के बाजार में Flipkart पर होने वाली है। इतना ही नहीं, इस माइक्रोसाइट से फोन के डिजाइन से लेकर इसके स्पेक्स आदि की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, फोन को लेकर अन्य डिटेल्स की सभी जानकारी 31 जुलाई को आने वाली है।
सैमसंग फोन का डिजाइन और कुछ फीचर
Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को यहाँ पर ग्रीन कलर में देखा जा सकता है। यहाँ से फोन के फ्लैट रियर पैनल की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा इसमें एक पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल भी होने वाला है। यह आपको फोन के टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आएगा, फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में LED Flash के अलावा एक पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन्स भी मिलते हैं।
Samsung Galaxy F70e को किस प्राइस में लॉन्च किया गया था?
अगर Samsung Galaxy F70e के प्राइस को देखते हैं तो इस फोन को 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसे इंडिया के बाजार में 13,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था। अब ऐसे में ऐसा माना जा सकता है कि आगामी सैमसंग फोन का प्राइस इससे कुछ ज्यादा हो सकता है। अब देखना होगा कि 31 जुलाई को फोन को लेकर क्या जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Samsung Galaxy F70 Pro 5G को किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11x से लेकर Vivo T5 Lite और Redmi 15 तक..30 के प्राइस में महारथी हैं ये फोन
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
