iQOO Z11x से लेकर Vivo T5 Lite और Redmi 15 तक..30 के प्राइस में महारथी हैं ये फोन
30000 रुपये के प्राइस में आने वाले बेस्ट फोन।
लिस्ट में iQOO Z11x के अलावा अन्य फोन्स भी शामिल हैं।
Vivo T5 Lite और Redmi 15 भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।
अब वो दिन बीत चुके हैं जब ग्राहक 5000mAh की बैटरी के साथ आने वाले फोन्स की तलाश करते थे। इस समय एंड्रॉयड फोन्स का हर सेगमेंट पूरी तरह से बदल चुका है। आजकल फोन्स में बड़ी नहीं महाबली बैटरी आना शुरू हो गई हैं, फोन्स में इन दिनों Silicon Carbon Battery नजर आती हैं, जो 6000mAh से लेकर 7000mAh की क्षमता में आती हैं। हालांकि, इसके लिए आपको महंगे वाले फोन्स खरीदने की जरूरत नहीं है, किफायती दामों में भी आजकल इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन्स मिल जाते हैं। अगर आप ऐसा ही फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका बजट 25000 रुपये उससे कुछ ज्यादा है तो आपके लिए खुशखबरी है। असल में, हमने आपके लिए इस प्राइस रेंज में आने वाले फोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें iQOO Z11x से लेकर Vivo T5 Lite और यहाँ तक की Redmi 15 के साथ साथ सैमसंग और कुछ अन्य फोन्स भी शामिल हैं। आइए इन फोन्स के बारे में जानते हैं।
SurveyVivo T5 Lite
Vivo का यह फोन एक बड़ी जम्बो 6500mAh की बैटरी के साथ आता है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ 50MP का AI कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में कंपनी ने Dimensity 6300 प्रोसेसर को भी जगह दी है। इसकी बैटरी पर आपको दमदार चार्जिंग भी मिल रही है, यह 44W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में कंपनी का खुद का OriginOS 6 मिल रहा है। इसके अलावा इसमें IP65 रेटिंग मिलती है।
Redmi 15 5G
Redmi के इस फोन को भी एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें आपको 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन कंपनी के अनुसार दो दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है।, इसके अलावा बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के अलावा 18W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 3 के साथ लॉन्च किया था। इसमें एक 6.9-इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
Motorola G57 Power
अगर Motorola के इस फोन को जाए तो यह फोन इस सेगमेंट में एक अल्ट्रावाइड लेंस से लैस होकर आता है। इसमें आपको 50MP का Sony LYT-600 सेन्सर मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। इसमें भी एक 7000mAh की बैटरी मिलती है, इसमें Dimensity 7400 प्रोसेसर भी मिलता है।
iQOO Z11x
अगर आप iQOO के फोन्स को खरीदना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह फोन दमदार हो सकता है। इसमें बैलेंस परफॉरमेंस के अलावा दमदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। फोन में Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसमें 7200mAh की बैटरी भी मिलती है। फोन में 44W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
Samsung Galaxy F07e
Samsung Galaxy F07e स्मार्टफोन को बैटरी के मामले में एक बेस्ट फोन माना जा सकता है। इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है, फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर आधारित OneUI 8 पर लॉन्च किया है। इसमें 6.7-इंच की HD+ 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा फोन को कंपनी की ओर से Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है और यह 50MP के मेन कैमरा के अलावा 2MP के डेप्थ सेन्सर से भी लैस है। इस फोन में कंपनी ने एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी रखा है।
यह भी पढ़ें: JioHotstar की इस 6 एपिसोड की वेब सीरीज के आप भी हो जाएंगे फैन..25 दिनों में बना डाला ये रिकॉर्ड
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
