iQOO जल्द ही भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11 5G लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Z-सीरीज़ का नया मॉडल होगा और iQOO Z11 Lite व iQOO Z11 के साथ लाइनअप में शामिल होगा। हालांकि, फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्च डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी ने भी फिलहाल इसके स्पेक्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स में इसके कई फीचर्स सामने आए हैं।
Surveyरिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी रिफ्रेश रेट को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 165Hz, जबकि कुछ में 144Hz रिफ्रेश रेट का दावा किया गया है। इसके अलावा, डिस्प्ले 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सकती है।
फोन में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है।
बैटरी के मामले में भी iQOO Z11 5G काफी दमदार हो सकता है। लीक्स के अनुसार, इसमें 9,020mAh की सिलिकॉन बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO Z11 5G अगस्त 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं, इसकी संभावित शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट के चलते कीमत में बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Nothing Phone 4a Pro vs iQOO 15R: स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
