टिकटॉक बैन के बाद रोपोसो भारत का नंबर 1 शॉर्ट वीडियो ऐप बना

टिकटॉक बैन के बाद रोपोसो भारत का नंबर 1 शॉर्ट वीडियो ऐप बना
HIGHLIGHTS

65 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ लीडिंग मेड इन इंडिया शार्ट वीडियो ऐप रोपोसो (www.roposo.com), अब भारत में सोशल वीडियो ऐप्स की श्रेणी में पहले स्थान पर आ चूका है।

ऐप हाल के दिनों में गूगल प्ले स्टोर पर नंबर वन सोशल ऐप रहा है

सोनम वांगचुक जैसी कई हस्तियां पहले सोशल मीडिया पर रोपोसो के समर्थन में सामने आई थीं

अभी हाल ही में भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया कि ये सभी ऐप्स "राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की सुरक्षा, अंततः भारत की संप्रभुता और अखंडता पर खतरा है।" ये सभी एप्स राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली गतिविधियों में लिप्त थे। इस कारण बाइटडांस के टिकटॉक को भारत को अलविदा कहना पड़ा।

65 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ लीडिंग मेड इन इंडिया शार्ट वीडियो ऐप रोपोसो (www.roposo.com), अब भारत में सोशल वीडियो ऐप्स की श्रेणी में पहले स्थान पर आ चूका है। ऐप हाल के दिनों में गूगल प्ले स्टोर पर नंबर वन सोशल ऐप रहा है। सोनम वांगचुक जैसी कई हस्तियां पहले सोशल मीडिया पर रोपोसो के समर्थन में सामने आई थीं।

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले स्टार्स सहित बड़ी संख्या में टिकटॉक के उपयोगकर्ताओं ने रोपोसो पर स्विच करना शुरू कर दिया है। रोपोसो में स्विच करने वाले प्रभावशाली लोगों में प्रेम वत्स और नूर अफशां शामिल हैं, जिनकी टिकटॉक पर क्रमशः 9.5 मिलियन और 9 मिलियन प्रशंसक थे। भारत सरकार द्वारा स्थापित नागरिक जुड़ाव मंच (सिटीजन इंगेजमेंट प्लेटफार्म), MyGov  पहले से ही रोपोसो पर मौजूद है।

रोपोसो के साथ, अंततः उपयोगकर्ताओं ना सिर्फ स्वस्थ मनोरंजन प्राप्त कर सकते हैं बल्कि इस मंच पर वे अपनी प्रतिभा को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा भी सकते हैं। रोपोसो 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें 14 मिलियन से अधिक वीडियो क्रिएटर्स है और 80 मिलियन वीडियो हर महीने बनाए गए हैं।

रोपोसो के सह-संस्थापक मयंक भंगडिया ने कहा, "हमारा मिशन भारतीयों को एक ऐसा सबसे बड़ा प्रतिभा मंच प्रदान करना है, जो स्वदेसी हो। हमने एक स्वच्छ और नैतिक मंच के रूप में रोपोसो का निर्माण किया है। रोपोसो में सभी चैनलों का यूनिक आईडिया हर प्रतिभाशाली भारतीय को तेजी से विकसित होने का अवसर प्रदान करता है।” 

भारतीय दिमाग की उपज, रोपोसो को आईआईटी दिल्ली के 3 इंजीनियरों द्वारा बनाया गया था और इसका स्वामित्व ग्लेंस के पास है। यह प्लेटफ़ॉर्म प्रत्येक भारतीय को अपने स्वयं के अनूठे अंदाज़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है। इस ऐप की खासियत यह है कि इसमें पॉवरफुल वीडियो एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं। साथ ही इस पर पहले से मौजूद कम्युनिटीज से उपयोगकर्ता अपनी मातृभाषा में संपर्क कर अपने पसंदीदा वीडियो देखने के साथ ही स्वयं की प्रतिभा को तराश सकते है। इन्हीं खासियतों ने रोपोसो को मेड इन इंडिया शार्ट वीडियो ऐप की श्रेणी में नंबर वन बना दिया है।

 

रोपोसो के मालिक इनमोबी ग्रुप के संस्थापक और सीईओ नवीन तिवारी ने कहा, “गूगल प्ले स्टोर पर नंबर एक शार्ट वीडियो ऐप के रूप में, रोपोसो भारत में इस परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोपोसो 65 मिलियन भारतीय उपयोगकर्ताओं द्वारा हम पर जताये गए विश्वास और प्रेम को हमेशा बनाये रखेगा।”

यहाँ से डाउनलोड करें-  Android | iOS

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo