10000mAh की महाबली बैटरी के साथ आएगा Oppo A7 Pro Max मोबाइल, देखें लॉन्च डेट

HIGHLIGHTS

Oppo A7 Pro Max को 10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने Oppo Phone की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी दे दी है।

इस फोन के कलर ऑप्शन भी आ चुके हैं।

10000mAh की महाबली बैटरी के साथ आएगा Oppo A7 Pro Max मोबाइल, देखें लॉन्च डेट

अभी हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि Oppo की ओर से Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला है। बाजार में बहुत से फोन्स आते रहते हैं, इस फोन के लॉन्च से ऐसा क्या अलग हो जाने वाला है। ऐसे में आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह फोन कोई आम फोन नहीं होने वाला है। Oppo अपने इस फोन को एक 10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं, इस फोन में में कितने कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं, इन सभी की जानकारी भी आ चुकी है। आइए जानते है कि यह फोन कब लॉन्च होने वाला है और इसमें क्या क्या मिलेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo A7 Pro Max की लॉन्चिंग कब?

Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन को चीन के बाजार में 4 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। अगर आप इस फोन के लिए रेजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं, इसके लिए आपको कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर जाना होगा। यहाँ जाकर फोन को लेकर आप प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

Oppo A7 Pro Max के स्पेक्स और फीचर

Oppo A7 Pro Max के स्पेक्स और फीचर आदि देखें जाएँ तो इसमें एक डुअल कैमरा मिलने वाला है, इस सेटअप में एक 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, इसके साथ साथ फोन में आपको एक 50MP का ही सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है।

कलर ऑप्शन हो चुके हैं लीक

Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर किन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकेगा, इसके बारे में जानकारी सामने आ चुकी है। Oppo A7 Pro Max को कंपनी Black, Light Blue के सात साथ Orange कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। ऑरेंज और ब्लू वैरिएन्ट पर आपको बैक पैनल पर कुछ टेक्स्चर भी मिलने वाले हैं। फोन को कंपनी 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के अलावा 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में और 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल में मिलने वाली है।

गीकबेन्च पर देखा जा चुका है Oppo का ये आगामी फोन

Oppo का यह फोन अभी कुछ समय पहले ही गीकबेन्च की लिस्टिंग में भी सामने आ चुका है। यहाँ से जानकारी मिलती है कि Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर भी मिलने वाला है।

साभार:

यह भी पढ़ें: iQOO Z11x से लेकर Vivo T5 Lite और Redmi 15 तक..30 के प्राइस में महारथी हैं ये फोन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile