12 अगस्त के लॉन्च से पहले दिखी Google Pixel 11 Pro की झलक, ऐसा होगा डिज़ाइन

12 अगस्त के लॉन्च से पहले दिखी Google Pixel 11 Pro की झलक, ऐसा होगा डिज़ाइन

गूगल ने अपने आने वाले नए Pixel 11 Pro का एक नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कंपनी ने Pixel Glow नाम के एक नए विज़ुअल फ़ीचर की झलक दिखाई है। साथ ही, गूगल ने अपने इकोसिस्टम पर भी खास ज़ोर दिया है, यह दिखाते हुए कि उसके ऐप्स और सेवाएं एक-दूसरे के साथ कितनी सरलता से काम करती हैं। आइए जानते हैं Pixel 11 Pro के इस नए टीज़र और 12 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियों के बारे में।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google Pixel Glow के कुछ टीज़र्स

ये टीज़र गूगल के “Ask More Of Your Phone ” कैंपेन को आगे बढ़ाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि जेमिनाई, जीमेल, गूगल मैप्स, गूगल सर्च, कैलेंडर, डॉक्स और गूगल फ़ोटोज़ जैसी सेवाएं रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनकर कैसे काम करती हैं। इसके ज़रिये गूगल, Pixel स्मार्टफोन को अपने AI-पावर्ड इकोसिस्टम का सबसे बेहतर गेटवे के रूप में पेश कर रहा है।

पिछले वीडियो में जहां स्मार्टफोन को केवल एक एंगल से दिखाया गया था, वहीं नए टीज़र में फोन का रियर पैनल नजर आता है। इसके परिचित हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिज़ाइन को और स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

इस टीज़र की सबसे बड़ी खासियत Pixel Glow फीचर है। यह कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर दिखाई देने वाला नया सर्कुलर लाइटिंग इफेक्ट है। वीडियो में यह लाइट कैमरे के चारों तरफ पिनव्हील की तरह घूमती हुई दिखाई देती है। हालांकि गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह फ़ीचर कैसे काम करेगा।

पिछले टीज़र्स के आधार पर माना जा रहा है कि Pixel Glow नोटिफिकेशन, AI इंटरैक्शन या अन्य सिस्टम एक्टिविटी के लिए विजुअल इंडिकेटर के रूप में काम कर सकता है।

Google Pixel 11 Pro लॉन्च डेट, संभावित कीमत

गूगल ने पुष्टि कर दी है कि Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में Pixel 11 Pro के साथ कंपनी Pixel 11, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और अन्य नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है।

कीमत की बात करें तो फिलहाल Google ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, लीक्स के मुताबिक, Pixel 11 सीरीज़ की कीमत पिछले मॉडल्स के आसपास रखी जा सकती है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी स्मार्टफोन्स के फ़ीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी सभी जानकारी का खुलासा करेगी।

हालांकि Google ने अभी तक Pixel 11 Pro की कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 Pro को भारत में लगभग 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन असल कीमत का खुलासा 12 अगस्त को होने वाले Made by Google 2026 इवेंट के दौरान ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Vi का सस्ता प्लान: भरपूर डेटा के साथ 20+ OTT ऐप्स का एक्सेस, कीमत देख हो जाएंगे खुशम-खुश!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile