Digit.in

टॉप होम अप्लायंसेस जो आपको रखेंगे सर्दियों के लिये तैयार

Highlights

देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दियों का मौसम शुरू भी हो चुका है और साल का यह बिलकुल सही समय होता है जब हम सबको थोड़ी गर्माहट की जरूरत महसूस होती है

वैसे तो अपने कंबल और रजाइयों में दुबक जाना अभी भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और हमारे पास यह सबसे आरामदायक विकल्प भी है

लेकिन इतने सारे कामों के साथ पूरे दिन बिस्तर में घुसे रहना व्यावहारिक नहीं है। यहाँ हमने कुछ होम अप्लायंसेस की लिस्ट दी है जोकि आपको सर्दियों के शुष्क मौसम में गर्म और एक्टिव बने रहने में मदद कर सकते हैं

टॉप होम अप्लायंसेस जो आपको रखेंगे सर्दियों के लिये तैयार

देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दियों का मौसम शुरू भी हो चुका है और साल का यह बिलकुल सही समय होता है जब हम सबको थोड़ी गर्माहट की जरूरत महसूस होती है। वैसे तो अपने कंबल और रजाइयों में दुबक जाना अभी भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और हमारे पास यह सबसे आरामदायक विकल्प भी है। लेकिन इतने सारे कामों के साथ पूरे दिन बिस्तर में घुसे रहना व्यावहारिक नहीं है। यहाँ हमने कुछ होम अप्लायंसेस की लिस्ट दी है जोकि आपको सर्दियों के शुष्क मौसम में गर्म और एक्टिव बने रहने में मदद कर सकते हैं।

सूर्या क्यूबो वॉटर हीटर:

सर्दियों का मौसम सख्त हो सकता है, लेकिन सूर्या के स्टोरेज वॉटर हीटर्स में इस्तेमाल की गई उन्नत तकनीक, आपको मिनटो में गर्म पानी की गर्माहट और आराम पहुँचाती है। सूर्या स्टोरेज वॉटर हीटर्स की उन्नत तकनीक में सबसे बेहतर देने की खूबी शामिल है और जब भी आप चाहें आप आसानी से गर्म पानी पा सकते हैं, इससे आप समय और पैसे दोनों ही बचा सकते हैं। जब भी ड्यूरैबिलिटी और ऊर्जा दक्षता दोनों की बात आती है तो ग्लास-लाइन्ड टैंक तकनीक और बीईई रेटिंग वाले सर्वोत्तम उत्पाद इसे अनुकूल बनाते हैं।

 

सूर्या ग्रिल सैंडविच मेकर:

चाहे सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का स्नैक, सूर्या सैंडविच मेकर आपके सैंडविच को जो कुरकुरापन देता है उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। यह ना केवल प्रभावी है, बल्कि सूर्या सैंडविच मेकर आपको प्रयोग करने का मौका भी देता है और इससे सैंडविच की कई सारी वैराइटी बनाई जा सकती हैं, जैसे ग्रिल्ड सैंडविच, टोस्टेड सैंडविच, चीज़ टोस्टीज, सैंडविच मेल्ट। सूर्या सैंडविच मेकर का खास बड़ा ग्रूव्स, सैंडविच को और भी ज्यादा फिलर बनाता है। कड़कड़ाती सर्दियों के लिये यह प्रोडक्ट परफेक्ट चुनाव हो सकता है।

सूर्या रोशनी रूम हीटर:

कड़ाके की ठंड में गर्माहाट पाना, किसी दुष्कर काम की तरह ही मुश्किल है। यही वजह है कि सभी घरों के लिये रूम हीटर्स जरूरी हो गये हैं। यह सूर्या ऑयल फिल्ड रेडिएटर तीन हीट सेटिंग, एक एडजेस्टेबल थर्मोस्टेट, तेज हीटिंग और आसान मोबिलटी के लिये 500 वॉट पीटीसी फैन के साथ आता है, ऑयल फिल्ड रेडिएटर्स घरों के अंदर आपकी जिंदगी आसान बना देते हैं, भले ही बाहर कितनी भी सर्दी क्यों ना पड़ रही हो। अत्याधुनिक तकनीक से बना, सूर्या ऑयल फिल्ड रेडिएटर्स हवा से ऑक्सीजन को कम किये बिना और कमरे की नमी को बेहद ही प्रभावी तरीके से बरकरार रखते हुए साँस लेना आसान बनाता है। यह घरों को गर्म करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

सूर्या डैज़ल एलईडी स्मार्ट डाउनलाइटर्स:

लाइट्स न केवल आपके कमरे को सजाती है, बल्कि आपको एक अनुकूलित एहसास भी देती है। सूर्या डैज़ल स्मार्ट डाउनलाइटर को एक रिमोट से नियंत्रित किया जा सकता है और यह ईकोफ्रेंडली होने के साथ साथ ख़राब वाईफाई, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डाटा चोरी जैसी
समस्याओं से निपटने का आसान उपाय है | सूर्या के डैज़ल डाउनलाइटर 3 वॉट से लेकर 22 वॉट की क्षमता में उपलब्ध हैं और मार्केट में इनकी कीमत 400 रूपए से 1000 रूपए तक है। 

सूर्या इलेक्ट्रिक केटल:

सर्दियों की सुबह और गरमागरम कॉफी के कप का चोली-दामन का साथ होता है और इसके लिये एक अच्छे इलेक्ट्रिक केटल में निवेश करना सही है। यह सूर्या इलेक्ट्रिक केटल स्टेनलेस-स्टील फिनिश और प्लास्टिक फिनिश के साथ, बेहतरीन लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेस के साथ आता है। एक्सक्लूसिव डिजाइन केटल आपके कॉफी या चाय के एक परफेक्ट कप के लिये पानी उबालता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles