Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP से लैस, जानें फीचर्स और कीमत
Samsung Galaxy F70e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन Galaxy F70 series का पहला मॉडल है. यह हैंडसेट भारत में ई-कॉमर्स और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसके अलावा फोन के पीछे लेदर फिनिश वाला रियर पैनल दिया गया है. नए हैंडसेट में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं सामने की तरफ सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है.
SurveySamsung Galaxy F70e 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए दाम 12,999 रुपये रखा गया है. वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. यह नया स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी से Flipkart और Samsung ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Samsung Galaxy F70e 5G को Limelite Green और Spotlight Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Samsung Galaxy F70e 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Samsung Galaxy F70e 5G एक डुअल-SIM स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को छह साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. इसमें 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600 pixels है. यह स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है.
Samsung Galaxy F70e 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड2.4GHz बताई गई है. कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 6,23,000 प्वाइंट्स स्कोर किए हैं. फोन में ARM Mali G57 GPU, 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है.
कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वाटर-स्टाइल नॉच में मौजूद है. Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है. फोन का साइज 167.4×77.4×8.2mm है और इसका वजन करीब 199 ग्राम है.
यह भी पढ़ें: दवाई से लेकर एयरपोर्ट की लाइनें तक, ये सरकारी ऐप आपके के काम को बना देंगे आसान, हर किसी के मोबाइल होने चाहिए इंस्टॉल
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile