Tecno Pova Curve 2 5G में मिलेगी एक 8000mAh की जम्बो बैटरी..लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, देखें किन फोन्स से होगी टक्कर

Tecno Pova Curve 2 5G में मिलेगी एक 8000mAh की जम्बो बैटरी..लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, देखें किन फोन्स से होगी टक्कर

Tecno जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च करने वालों है, यह नया फोन कंपनी के इसी लाइनअप के पहले Pova Curve का अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 13 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही फोन की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव नजर आ रहा है, यहीं से फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर महत्त्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Tecno इस बार खास तौर पर उन यूज़र्स को टारगेट कर रही है, जो लॉन्ग बैटरी बैकअप, स्लिम डिजाइन और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि नया Pova Curve 2 5G भारी बैटरी के बावजूद bulky नहीं होगा, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाता है।

Tecno Pova Curve 2 5G Launch Date in India

Tecno Pova Curve 2 5G को भारत में 13 फरवरी 2026, दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन होगा और फोन की सेल Flipkart पर होने वाली है। Tecno ने लॉन्च डेट के साथ-साथ फोन के कुछ कोर फीचर्स को भी टीज़ किया है, जिससे साफ है कि कंपनी इस डिवाइस को ‘battery-centric performance phone’ के तौर पर पेश करने वाली है।

यह इमेज काल्पनिक है!

Tecno Pova Curve 2 5G की बैटरी है सबसे बड़ी खासियत

Tecno Pova Curve 2 5G की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8000mAh की जम्बो बैटरी होने वाली है। कंपनी ने भले ही असल क्षमता के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन हिंट से साफ हो जाता है कि फोन में एक 8000mAh की बैटरी होने वाली है। कंपनी के अनुसार यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग लगभग 2 दिनों तक चलने वाला है।

इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को स्लिम प्रोफाइल में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका साइज़ केवल और केवल 7.xx mm होने वाला है, इसके अलावा अगर वजन को देखा जाए तो यह केवल 200 ग्राम के आसपास हो सकता है, जो इस बैटरी साइज के हिसाब से काफी चौंकाने वाला है।

Tecno Pova Curve 2 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Tecno Pova Curve 2 5G में 6.78-इंच का कर्व-एज AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह फोन 20 से ज्यादा 5G बैंड्स को सपोर्ट करेगा, जिससे नेटवर्क स्टेबिलिटी बेहतर रहने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Tecno Pova Curve 2 5G कैमरा डिटेल्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G में बैक पैनल पर एक 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ एक 2MP का सपोर्टिंग सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया यूज़ के लिए फोकस्ड रहेगा।

किन स्मार्टफोन्स से होगी Tecno Pova Curve 2 5G की टक्कर

लॉन्च के बाद Tecno Pova Curve 2 5G की सीधी टक्कर POVA Curve, Redmi mid-range 5G phones, Realme Narzo series और iQOO Z-series जैसे फोन्स से मानी जा रही है। हालांकि 8000mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान दिला सकती है।

यह भी पढ़ें: EPF नियमों हुए बड़े बदलाव..किन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर और कौन है फायदे में, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo