मात्र 47,742 रुपये में आपका हो सकता है iPhone 17, वैलेनटाइन डे सेल में हुआ सस्ता, जानिए अभी खरीदना क्यों है स्मार्ट चॉइस
Croma ने वैलेंटाइन डे के मौके पर 6 फरवरी से 15 फरवरी तक अपने स्टोर्स पर ख़ास छूट की घोषणा की है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, वियरेबल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कीमतों में कटौती के साथ साथ कई तरह के अतिरिक्त डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। प्रमुख ऑफर्स में Apple iPhone 17 शामिल है, जिसे सही तरीके से ऑफर प्लान करने पर लगभग 50 हज़ार रुपये से भी कम की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
SurveyiPhone 17 की कीमत में भारी कटौती
iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत इस समय 82,900 रुपये लिस्टेड है। वैलेंटाइन डे सेल के तहत क्रोमा ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर, अतिरिक्त बोनस और बैंक ऑफर्स के जरिए फाइनल कीमत बेहद कम करने का मौका दे रहा है।
- ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर 23,500 रुपये तक की वैल्यू पा सकते हैं। यह रकम फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।
- इसके अलावा, कंपनी 8,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे फोन की कीमत और कम हो सकती है।
- कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट कैशबैक भी उपलब्ध है।
- साथ ही, डिवाइस पर लगभग 1,658 रुपये की प्रोमोशनल छूट सीधे लागू की जा रही है।
इन सभी ऑफर्स को एक साथ जोड़ने पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत लगभग 47,742 रुपये तक आ सकती है। हालांकि फाइनल कीमत शहर, स्टोर की प्राइसिंग और एक्सचेंज किए गए फोन की वैल्यू के आधार पर अलग हो सकती है। आईफोन 17 को 5 कलर ऑप्शन्स और 512GB तक के स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
अभी खरीदना क्यों है स्मार्ट चॉइस
iPhone 17 के साथ Apple ने अपने बेस मॉडल में एक बड़ा बदलाव किया है। पहली बार इसमें 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉल करना, गेम खेलना और रोज़मर्रा का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ रहता है।
इस फोन में नया A19 Bionic चिपसेट लगाया गया है, जो बेहतरीन स्पीड और दमदार परफॉर्मेंस देता है। बैटरी बैकअप स्टेबल है, हालांकि असली सुधार चार्जिंग स्पीड में देखने को मिलता है। iPhone 17 अब 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज करना संभव हो गया है।
पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन सेंसर और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। यह सेटअप क्लियर, कलर्स का बैलेंस और कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें देने में सक्षम है। फ्रंट कैमरा भी अब 18MP का हो गया है और इसमें Centre Stage फीचर जोड़ा गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile