Digit.in

Housefull 5: जानें OTT पर कब आ रही है अक्षय कुमार की कॉमेडी-ड्रामा, कहां देख पाएंगे ऑनलाइन, कहानी और बाकी डिटेल्स

Highlights

हाउसफुल 5 अब Amazon Prime Video पर आने को तैयार है

डिजिटल रिलीज अगस्त या सितंबर की शुरुआत में हो सकती है

फिल्म को दो अलग-अलग एंडिंग के साथ रिलीज किया गया है

Housefull 5: जानें OTT पर कब आ रही है अक्षय कुमार की कॉमेडी-ड्रामा, कहां देख पाएंगे ऑनलाइन, कहानी और बाकी डिटेल्स

6 जून 2025 को थिएटर में रिलीज हुई ‘Housefull 5’ अब OTT रिलीज के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर की शुरुआत में Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जा सकती है. यह फिल्म न केवल अपने मल्टीस्टार कास्ट बल्कि दो अलग-अलग एंडिंग्स के लिए भी चर्चा में रही है. अगर आप भी कॉमेडी के दीवाने हैं तो इस मूवी को देखना तो बनता है.

इस बार की कहानी शुरू होती है एक आलीशान क्रूज शिप से, जहां अरबपति रंजीत डोबरियाल की 100वीं बर्थडे पार्टी के ठीक पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है. उनका बेटा देव और कंपनी बोर्ड इस खबर को छिपा लेते हैं ताकि शेयर मार्केट में कोई हलचल न हो.

मामला तब उलझता है जब वसीयत में सामने आता है कि रंजीत की 69 अरब की संपत्ति उनके पहले विवाह से हुए बेटे जॉली को मिलेगी. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब जॉली होने का दावा तीन लोग करते हैं जूलियस (अक्षय कुमार), जलभूषण (अभिषेक बच्चन) और जलाबुद्दीन (रितेश देशमुख). तीनों के पास एक जैसा जन्मचिन्ह है, जिससे मामला और दिलचस्प हो जाता है.

दो एंडिंग, एक अनोखा प्रयोग

हाउसफुल 5 को दो वर्जन में रिलीज किया गया Housefull 5A और Housefull 5B. दोनों में अलग-अलग क्लाइमैक्स थे. बॉलीवुड में यह काफी रेयर प्रयोग है और दर्शकों ने इसे काफी सराहा. इसने फिल्म की रीवॉच वैल्यू भी बढ़ा दी.

स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस पर धमाल

फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है और फरहाद सामजी के साथ मिलकर लिखा है. कास्ट में अक्षय, रितेश और अभिषेक के साथ जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और कई नाम शामिल हैं.

रिलीज से पहले ही फिल्म ने ₹135 करोड़ की कमाई नॉन-थियेट्रिकल डील्स से कर ली थी, जिसमें से ₹75 करोड़ डिजिटल राइट्स से आए. थिएटर में इसने दुनियाभर में ₹288.58 करोड़ की कमाई की. अब जब यह Amazon Prime Video पर रिलीज होने जा रही है, दर्शक एक बार फिर इस कॉमेडी क्रूज की सवारी का आनंद ले पाएंगे. हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी साफ नहीं है लेकिन अगस्त या सितंबर में यह मूवी ओटीटी पर आ सकती है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles