Starlink Phone: ये खबर सुनते ही छूट गए थे Samsung-Apple के पसीने..लेकिन Elon Musk ने ये कहकर तोड़ दिया यूजर्स का दिल, देखें क्या है पूरा मामला
टेक की दुनिया में बीते कुछ दिनों से Starlink फोन को लेकर जबरदस्त चर्चा थी, लेकिन अब खुद Elon Musk ने इन अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल एक रिपोर्ट के जवाब में मस्क ने साफ शब्दों में कहा कि SpaceX किसी भी तरह का स्मार्टफोन डेवलप नहीं कर रही है। यानी अगर आप एलन मस्क के ब्रांडेड फोन का इंतजार कर रहे थे, तो फिलहाल आपको और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
Surveyदरअसल, Reuters की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा था कि SpaceX अपने सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink को आगे बढ़ाने के लिए एक Starlink फोन पर काम कर सकती है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने दो टूक लिखा, “We are not developing a phone.” इस बयान के बाद साफ हो गया कि अभी Starlink फोन सिर्फ कयासों तक ही सीमित है।
We are not developing a phone
— Elon Musk (@elonmusk) February 5, 2026
हालांकि, कुछ दिन पहले खुद एलन मस्क ने यह जरूर कहा था कि भविष्य में ऐसा फोन बनना ‘नामुमकिन नहीं’ है। उन्होंने इशारा दिया था कि अगर कभी Starlink फोन आया, तो वह मौजूदा iPhone या Android फोन से बिल्कुल अलग होगा और उसमें ऑन-डिवाइस AI पर ज्यादा फोकस रहेगा, ताकि कम पावर में ज्यादा परफॉर्मेंस मिल सके। लेकिन उस वक्त भी उन्होंने यह नहीं कहा था कि कोई प्रोजेक्ट एक्टिव डेवलपमेंट में है।
फिलहाल SpaceX की प्राथमिकता Starlink नेटवर्क को मजबूत करने पर है, जो दुनिया भर में करीब 9 मिलियन यूजर्स को सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया करा रहा है। कंपनी एयरलाइंस, सरकारों और डिफेंस सेक्टर के साथ भी बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम कर रही है। ऐसे में साफ है कि अभी एलन मस्क का फोकस स्मार्टफोन से ज्यादा ‘धरती के हर कोने में कनेक्टिविटी’ पहुंचाने पर है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra में होंगे जबरदस्त कैमरा अपग्रेड..3 पॉइंट्स में समझें फोन में क्या मिलेगा
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile