Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro की लॉन्च टाइमलाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स लीक, देखें पूरी डिटेल्स

Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro की लॉन्च टाइमलाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स लीक, देखें पूरी डिटेल्स

Oppo ने अगस्त 2025 में भारतीय बाजार में Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने पुष्टि की है कि उसका नया स्मार्टफोन Oppo K14x भारत में 10 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसी बीच Oppo K14 Turbo सीरीज़ से जुड़ी अहम जानकारियां ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनमें लॉन्च टाइमलाइन, प्रमुख फीचर्स, रैम-स्टोरेज ऑप्शन्स और कलर वेरिएंट शामिल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K14 Turbo सीरीज लीक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Oppo K14 Turbo और Oppo K14 Turbo Pro नाम से दो नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। पहले इन फोन्स को चीन में Oppo K15 Turbo सीरीज़ के तौर पर लॉन्च किए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब इन्हें K14 सीरीज़ में लाए जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, हालांकि आने वाले हफ्तों में इसकी घोषणा हो सकती है।

Oppo K14 Turbo सीरीज की संभावित लॉन्च टाइमलाइन और लीक्ड स्पेक्स

लीक के मुताबिक, Oppo K14 Turbo सीरीज़ को चीन में टेंटेटिव तौर पर अप्रैल महीने के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। Oppo K14 Turbo में 6.59-इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि Oppo K14 Turbo Pro में थोड़ी बड़ी 6.78-इंच स्क्रीन दी जा सकती है। दोनों स्मार्टफोन्स में हैवी गेमिंग और ज्यादा लोड के दौरान तापमान कंट्रोल करने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिए जाने की बात सामने आई है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo K14 Turbo सीरीज़ में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की संभावना है। ये फोन चीन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकते हैं। कलर ऑप्शन्स के तौर पर इन्हें व्हाइट, ग्रे, पिंक और फोर्ज्ड कार्बन (चीनी से ट्रांसलेटेड) फिनिश में पेश किया जा सकता है।

Oppo K14 Turbo सीरीज की संभावित कीमत

गौरतलब है कि इससे पहले Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro को भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था। इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 37,999 रुपये रखी गई थी, जो 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए थी। उम्मीद है कि आगामी फोन भी इन्हीं कीमतों के आसपास आ सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Oppo अपनी नई K14 Turbo सीरीज़ को भारत में कब और किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश करता है।

यह भी पढ़ें: द फैमिली मैन सीजन 4: कब लौटेगा मनोज बाजपेयी का शो? जानिए अब तक सामने आए अपडेट

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo