Apple Valentine’s day Sale India: iPhone 16 से लेकर iPhone 17 और MacBook मिलेंगे सस्ते दामों में, अभी कर लें शॉपिंग

Apple Valentine’s day Sale India: iPhone 16 से लेकर iPhone 17 और MacBook मिलेंगे सस्ते दामों में, अभी कर लें शॉपिंग

Apple Valentine’s day Sale 2026 India: Valentine’s Day के मौके पर वैलंटाइंस वीक शुरू होते ही Apple ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी Valentine’s Day Sale की शुरुआत कर दी है। यह सेल फिलहाल Apple India की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव है, हालांकि, अभी के लिए यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह सेल कब तक चलने वाली है, इस सेल में iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और ऑडियो एक्सेसरीज़ के साथ साथ पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर खास बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Apple की इस सेल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह अपनी परंपरा के खिलाफ नहीं जा रही है। असल में, कंपनी सीधे दाम घटाने की बजाए ग्राहकों को सेल में बैंक ऑफर और कार्ड डिस्काउंट के सहारे डिस्काउंट ऑफर कर रही है। एप्पल अपने डिवाइसेस की कीमत को सीधे कम ही घटाता देखा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Apple Valentine’s day Sale 2026 India: बैंक ऑफर्स की सम्पूर्ण डिटेल्स

इस वैलेंटाइन सेल में ICICI Bank, Axis Bank और American Express कार्ड्स पर खास कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। जैसे ही आप चेकआउट के दौरान एलिजिबल कार्ड चुनते हैं, कैशबैक तुरंत लागू हो जाता है और प्रोडक्ट का ईफेक्टिव प्राइस अपने आप ही कम हो जाता है। डिलीवरी, स्टोर पिकअप और पेमेंट प्रोसेस Apple के रेगुलर एक्सपीरियंस जैसा ही रहता है।

बेहद सस्ते में सेल हो रहे हैं लैपटॉप

Apple Valentine’s day Sale 2026 के दौरान MacBook सेगमेंट में बेहद ज्यादा फायदा ऑफर किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता देते हैं कि जिस MacBook Air M4 (13-inch) जिसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपए है, वह बैंक कैशबैक के बाद 89,900 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसी तरह चुनिंदा MacBook Pro मॉडल्स पर भी 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है, जिससे 14-inch MacBook Pro (M4) की कीमत 1,69,900 रुपये से घटकर 1,59,900 रुपये हो जाती है।

Apple Valentine’s day Sale 2026 में iPhones भी कौड़ियों के भाव बेचे जा रहे

iPhone यूजर्स के लिए भी यह सेल खास है। iPhone 17 Pro सीरीज़ पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक कैशबैक मिल रहा है, जिससे iPhone 17 Pro की कीमत 1,24,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये तक आ जाती है। वहीं iPhone 17 Air इस सेल में 1,14,900 रुपये के ईफेक्टिव प्राइस में बेचा जा रहा है। इसके साथ साथ iPhone 17 का बेस मॉडल भी इस सेल में 5,000 रुपये तक के कैशबैक के साथ 77,900 रुपये में बिक रहा है।

स्मार्ट घड़ियों और ऑडियो प्रोडक्टस पर भी मिल रहा दमदार ऑफर

Apple की Valentine’s Day Sale में वियरेबल्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी बेहद शानदार डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट इसे एक दमदार ऑप्शन बना दे रहा है, इसके अल्वा Apple Watch SE 3 पर 2,000 रुपये की बचत आपको इसे खरीदने के लिए प्रेरित कर सकती है। कुल मिलाकर Apple Valentine’s day Sale 2026 उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो ऑफिशियल Apple स्टोर से सेफ और ऑथेंटिक खरीदारी करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Starlink Phone: ये खबर सुनते ही छूट गए थे Samsung-Apple के पसीने..लेकिन Elon Musk ने ये कहकर तोड़ दिया यूजर्स का दिल, देखें क्या है पूरा मामला

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo