iPhone यूजर्स की मौज! अगले महीने भारत में आ सकती है नई पेमेंट सर्विस, बिना कार्ड के होगी पेमेंट

iPhone यूजर्स की मौज! अगले महीने भारत में आ सकती है नई पेमेंट सर्विस, बिना कार्ड के होगी पेमेंट

Apple अपने नए iPhone 18 Pro मॉडल्स और पहली बार पेश किए गए iPhone Fold के ऐलान के बाद अब भारत में अपनी पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर 2026 तक भारत में Apple Pay सेवा की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए Apple की ओर से जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल्स भी मांगे जा चुके हैं। भारत में लॉन्च होने के बाद Apple Pay की सीधी टक्कर UPI पेमेंट सिस्टम से हो सकती है, खासकर ऐसे समय में जब UPI से जुड़े MDR नियमों को लेकर बहस जारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Apple Pay भारत में कब होगा लॉन्च?

Apple Pay भारत में अक्टूबर 2026 तक दस्तक दे सकता है। कंपनी ने इस सर्विस को लॉन्च करने के लिए रेगुलेटरी मंजूरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Apple Pay का पेमेंट सिस्टम UPI से अलग तरीके से काम करता है। इसमें यूजर अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का वर्चुअल और टोकनाइज्ड वर्जन Apple Wallet में जोड़ सकता है और NFC के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकता है।

Apple Pay में पेमेंट के दौरान कार्ड की वास्तविक जानकारी शेयर करने के बजाय एक एन्क्रिप्टेड टोकन पेमेंट टर्मिनल तक भेजा जाता है। इससे कार्ड डिटेल्स को सीधे स्टोर के पेमेंट रीडर के साथ साझा करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह सर्विस Apple Watch, iPad और Mac जैसे दूसरे Apple डिवाइसेज के साथ भी काम करती है।

Apple Pay में बैंक कार्ड को सीधे जोड़ा जा सकेगा

Apple Pay का एक दमदार फीचर यह है कि यूजर्स अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को सीधे इस सर्विस से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद स्टोर पर पेमेंट करने के लिए फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। यूजर Apple डिवाइस को पेमेंट टर्मिनल के पास ले जाकर भुगतान कर सकेंगे। पेमेंट की सुरक्षा के लिए Face ID और Touch ID जैसे ऑथेंटिकेशन विकल्प भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

भारत में Google का GPay पहले से NFC आधारित पेमेंट की सुविधा देता है, लेकिन Apple Pay का मॉडल बैंक कार्ड को सीधे Apple के पेमेंट सिस्टम से जोड़ने पर आधारित है।

इन बैंकों के साथ पार्टनरशिप की तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple भारत में Apple Pay लॉन्च करने के लिए Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे प्रमुख बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है। संभावना है कि भारत में इस सर्विस की शुरुआत Apple पहले Axis Bank के साथ पार्टनरशिप करके कर सकता है।

भारत में iPhone की बढ़ती बिक्री और Apple के बड़े यूजर बेस को देखते हुए कंपनी को Apple Pay के लिए संभावित ग्राहक भी मिल सकते हैं। Apple का मजबूत डिवाइस इकोसिस्टम भी इस सर्विस के विस्तार में मदद कर सकता है, क्योंकि यूजर्स iPhone के अलावा Apple Watch, iPad और Mac से भी पेमेंट कर सकेंगे।

फिलहाल Apple की ओर से भारत में Apple Pay की लॉन्च डेट, पार्टनर बैंकों और सर्विस की अंतिम शर्तों को लेकर आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Maharaja 2 हुई कन्फर्म! विजय सेतुपति ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसी है सीक्वल की कहानी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile