दिल दहला रख देंगी Hijack Thriller पर बनीं ये 5 धमाकेदार बॉलीवुड फिल्में, आखिरी वाली देखकर सन्न हो जाएगा दिलों-दिमाग!

भारतीय सिनेमा ने हमेशा ही दर्शकों को रोमांच और सस्पेंस से भरपूर कहानियों से मंत्रमुग्ध किया है। बॉलीवुड की हाईजैक थ्रिलर फिल्मों ने एक अलग ही आकर्षण उत्पन्न किया है। ये फिल्में दर्शकों को उनकी सीटों से चिपकाए रखती हैं, वहीं इनका मकसद देश की सुरक्षा और आतंकवाद जैसे गंभीर विषयों पर भी ध्यान आकर्षित करना होता है। हाईजैक थ्रिलर फिल्में एक ऐसी यात्रा पर ले जाती हैं, जहां हर कदम पर खतरे का सामना करना पड़ता है।
बॉलीवुड ने इस श्रेणी में कई ऐसी यादगार फिल्में पेश की हैं, जो दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ चुकी हैं। इन फिल्मों में दिखाया जाता है कि कैसे सुरक्षा बल, विशेषज्ञ टीमें और सामान्य नागरिक मिलकर हाईजैकर्स का सामना करते हैं, यात्रियों को सुरक्षित बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। इस लेख में हम बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन हाईजैक थ्रिलर फिल्मों का उल्लेख करेंगे, जिन्हें आप अपनी खाली समय में आराम से कहीं भी, कभी भी Netflix, Prime Video, JioCinema और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
यह फिल्म रणवीर मल्होत्रा के सफर को दिखाती है, जिन्हें एक फ्लाइट में खतरनाक रुकावटों का सामना करना पड़ता है। रणवीर की कंपनी द्वारा बनाई गई एक फ्लाइट के क्रैश होने के बाद, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई, वह मामले की जांच करने का फैसला लेता है। कंपनी के अन्य शेयरहोल्डर्स की मर्जी के खिलाफ वह सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करता है लेकिन उसकी फ्लाइट हाईजैक हो जाती है।
कहाँ देखें: Disney+ Hotstar
IB71 एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जो 1971 में हाईजैक हुए एक इंडियन एयरलाइन के रेस्क्यू मिशन की कहानी बताती है। इस फिल्म का प्लॉट सच्ची हाईजैक की घटना पर आधारित है और कैसे भारत की खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इसका सामना किया और लोगों को बचाया।
कहाँ देखें: Netflix
सनी कौशल और यामी गौतम की इस फिल्म में, एक फ्लाइट अटेंडेंट और उसका बॉयफ्रेंड एक पुराने कर्जे को चुकाने के लिए हीरे चुराने की योजना बनाते हैं। लेकिन 40,000 फीट की ऊंचाई पर उनकी चोरी बुरी तरह से गलत मोड़ ले लेती है और एक बंधक स्थिति में बदल जाती है।
कहाँ देखें: Prime Video, JioCinema
जब एक उड़ान को आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है, तो एक सीक्रेट एजेंट अंशुल, बंधक बनाए गए यात्रियों को बचाने के लिए निकल पड़ता है। हालाँकि, अपने प्रयास में सफल होने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
कहाँ देखें: Disney+ Hotstar
नीरजा एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं, जिनके 1986 में Pan AM Flight 73 में सवार होने के बाद फ्लाइट को आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था। ऐसे में नीरजा ने आतंकवादियों को यात्रियों पर हमला करने से रोकने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। यह फिल्म नीरजा की सच्ची कहानी पर बनी है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile