AANYA SHUKLA
गर्मी में AC राहत तो देता है, लेकिन सही इस्तेमाल और देखभाल न हो तो जल्दी खराब भी हो जाता है, अगर आप चाहते हैं कि आपका AC लंबे समय तक बिना दिक्कत चले, तो ये जरूरी बातें जरूर जान लें।
AC को हमेशा 24–26 डिग्री के बीच रखें, बहुत कम तापमान पर चलाने से मशीन पर दबाव बढ़ता है और जल्दी खराब होने का खतरा रहता है।
बार-बार AC को ऑन-ऑफ करना कंप्रेसर को नुकसान पहुंचाता है, इसे एक बार चलाकर स्थिर तापमान पर काम करने दें।
हर 3 से 6 महीने में AC की सर्विस जरूर कराएं, इससे अंदर की गंदगी साफ होती है और कूलिंग भी बेहतर रहती है।
AC का फिल्टर जल्दी गंदा हो जाता है, हर 15-20 दिन में फिल्टर साफ करने से एयर फ्लो अच्छा रहता है और मशीन पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता।
आउटडोर यूनिट को खुली और हवादार जगह पर लगाएं, अगर इसके आसपास धूल या गर्म हवा फंसी रहेगी, तो AC की परफॉर्मेंस गिर जाएगी।
वोल्टेज फ्लक्चुएशन AC के लिए खतरनाक हो सकता है, अच्छा स्टेबलाइजर लगाने से कंप्रेसर सुरक्षित रहता है और AC की लाइफ बढ़ती है, AC को 24 घंटे लगातार चलाने से उसकी लाइफ कम हो सकती है, बीच-बीच में ब्रेक दें ताकि मशीन ओवरलोड न हो।