एप्पल ने अपने आने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में किसी भी तरह की जानकारी अभी नहीं दी है, लेकिन कुछ अफवाहों के अनुसार, कहा जा सकता है कि एप्पल वॉच 2 और आईफ़ोन 7 एक ही दिन लॉन्च किये जा सकते हैं.
एप्पल ने अपने आने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में किसी भी तरह की जानकारी अभी नहीं दी है, लेकिन कुछ अफवाहों के अनुसार, कहा जा सकता है कि एप्पल वॉच 2 और आईफ़ोन 7 एक ही दिन लॉन्च किये जा सकते हैं.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
कुछ खबरों के माध्यम से कहा जा रहा ही कि इन दोनों प्रोडक्ट्स को सितम्बर में लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट यह भी कह रही हैं कि एप्पल वॉच 2 अपनी ही पीढ़ी की पिछली वॉच से लगभग 20-40% पतली हो सकती है साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह अब तक की सबसे पतली स्मार्टवॉच होगी. साथ ही बता दें कि इसकी बैटरी लाइफ भी पिछली वॉच से बढ़िया होने वाली है.
इसके पहले तक चर्चा थी कि आईफ़ोन 7 के दो वेरिएंट आईफ़ोन 7 और आईफ़ोन 7 प्लस को रिलीज़ किया जायेगा. दिखाई गई तस्वीर एक साईट से ली गई है जिसमें आईफ़ोन 7 के एक वेरिएंट को दिखाया गया है. इस वेरिएंट का नाम आईफ़ोन 7 प्रो या आईफ़ोन 7 प्रो प्रीमियम हो सकता है. इस तीसरे वेरिएंट पर फिलहाल अभी काम चल रहा है. इस फोन को आईफ़ोन यूज़र्स के डिमांड पर बनाया जा रहा है.
इसके फीचर्स की अगर बात करे तो इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. जैसा की पहले भी बताया जा चुका है की खबर है कि ऐंटिना बैंड को डिवाइस के टॉप और बॉटम एज पर शिफ्ट किया जा सकता है. इसके साथ इसके कैमरे में लेज़र ऑटो फोकस होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा इसमें 3GB रैम मौजूद हो सकती है.