SKOAR! College Cup- Delhi Edition Finale: शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा कॉलेज Esports टूर्नामेंट, 30 लाख रुपये प्राइस पूल
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार भारत के सबसे बड़े कॉलेज ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट का फाइनल शुरू हो गया है। SKOAR! College Cup Delhi Edition आज से दिल्ली NCR में होने का रहा है, जहां क्षेत्र की टॉप कॉलेज और उनकी टीमें आमने-सामने होंगी। इस दो दिवसीय LAN इवेंट को Times Network और Digit की ओर से आयोजित किया जा रहा है। अगर प्राइस पूल को देखा जाए तो यह 30 लाख रुपये है, जो किसी भी नॉर्मल कॉलेज फेस्ट प्राइस पूल से कहीं ज्यादा है, इतना प्राइस ही इसे एक बड़ी प्रतियोगिता बना देता है।
Surveyदो दिन, दो खिताब, एक मंच
फाइनल का आयोजन Bennett University में किया जा रहा है, जिसे खास तौर पर एक हाई-एनर्जी ईस्पोर्ट्स एरीना में बदला गया है। पहले दिन का फोकस Battlegrounds Mobile India यानी BGMI पर रहेगा। कई हफ्तों की क्वालिफायर राउंड के बाद चुनी गई टीमें अब लाइव ऑडियंस के सामने प्रोफेशनल सेटअप पर मुकाबला करेंगी।
दूसरे दिन मंच सजेगा Valorant के लिए, जहां दो फाइनलिस्ट टीमें खिताब के लिए एक दूसरे से टक्कर लेंगी!
यह सिर्फ गेमिंग नहीं, बल्कि रणनीति, टीमवर्क और दबाव में शांत रहने की असली परीक्षा होने वाली है। कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला मौका है जब वे एक प्रोफेशनल माहौल में खेलेंगे, यहाँ उन्हें बड़े LED स्क्रीन, लाइव कमेंट्री और दर्शकों की मौजूदगी के साथ खेलना पड़ेगा।
सिर्फ मैच नहीं, पूरा फैन एक्सपीरियंस
इवेंट में एक खास SKOAR Zone भी बनाया गया है, जहां दर्शक बड़ी स्क्रीन पर लाइव एक्शन देख सकते हैं और होस्ट्स व कैस्टर्स से बातचीत कर सकते हैं। कॉलेज माहौल को और रंगीन बनाने के लिए कॉसप्ले कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा Experience Zone में मिनी टूर्नामेंट और ओपन प्ले चैलेंज रखे गए हैं, जहां स्टूडेंट्स खुद भी गेमिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
गिवअवे, गेमिंग मर्चेंडाइज और एक्सक्लूसिव SKOAR गुडीज़ इस इवेंट को सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक फुल कैंपस फेस्ट का रूप दे रहे हैं।
क्यों खास है यह टूर्नामेंट?
भारत में ईस्पोर्ट्स तेजी से प्रोफेशनल लेवल की ओर बढ़ रहा है। कॉलेज लेवल पर इतने बड़े प्राइज पूल और लाइव LAN फाइनल का आयोजन इस बात का संकेत है कि गेमिंग अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करियर का बेहतरीन ऑप्शन भी बन रहा है।
दिल्ली NCR के टॉप कॉलेज गेमर्स के लिए यह मौका है अपनी पहचान बनाने का और ट्रॉफी के साथ-साथ नाम कमाने का।
यह भी पढ़ें: वीवो का धमाका! पेश किया Vivo V70 और Vivo V70 Elite, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile