11 एपिसोड की इंटेंस क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8.5 IMDb रेटिंग, MX Player पर फ्री में उपलब्ध

11 एपिसोड की इंटेंस क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8.5 IMDb रेटिंग, MX Player पर फ्री में उपलब्ध

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आज इतनी ज्यादा फिल्में और सीरीज उपलब्ध हैं कि कई बार सही कंटेंट चुनना ही सबसे मुश्किल काम बन जाता है। कुछ शोज़ जानकारी बढ़ाते हैं, तो कुछ विकल्पों की भीड़ में दर्शकों को उलझन में डाल देते हैं। अगर आप भी यह सोचकर कन्फ्यूज रहते हैं कि अगला क्या देखा जाए, तो हम आपको एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो आपका पूरा दिन बना सकती है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें दिमाग घुमा देने वाले माइंड-गेम्स और सस्पेंस से भरी कहानियां पसंद हैं, यह शो वॉच-लिस्ट में जरूर होना चाहिए। हम बात कर रहे हैं मत्स्य कांड की, जिसे IMDb पर 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कुल 11 एपिसोड की सीरीज

यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर जॉनर का दमदार मेल है, जिसमें रवि दुबे, पीयूष मिश्रा और रवि किशन जैसे मजबूत कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कुल 11 एपिसोड की इस कहानी का हर भाग नए सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से भरा हुआ है। खास बात यह है कि मुख्य किरदार बार-बार अलग-अलग भेष में दिखाई देता है, जिससे दर्शक लगातार अंदाजा लगाते रह जाते हैं और यही शो को बेहद दिलचस्प बनाता है।

ये है सीरीज की कहानी

कहानी का केंद्र मत्स्य नाम का किरदार है, जो एक छोटे शहर में बड़ा होता है और अपने साथ हुए अन्याय का जवाब देने की कोशिश में अपराध की दुनिया में पहुंच जाता है। घटनाओं के चलते वह जेल चला जाता है, लेकिन अपनी बीमार मां की जिम्मेदारी उसे बार-बार जेल से भागने के लिए मजबूर करती है। हर कोशिश के बाद उसे सजा और टॉर्चर झेलना पड़ता है। जेल के अंदर उसकी मुलाकात आनंद पंडित से होती है, जो उसे ठगी और चालाकी की दुनिया का उस्ताद बना देता है। इसके बाद मत्स्य अलग-अलग पहचान अपनाकर कई बड़े खेल रचता है।

जेल से बाहर आने के बाद कहानी और तेज हो जाती है, जब मत्स्य अपने गुरु से जुड़े पुराने हिसाब भी बराबर करता है। इसी दौरान एक अजीब लेकिन बेहद जुनूनी पुलिस अधिकारी की एंट्री होती है, जो किसी भी हाल में उसे पकड़ना चाहता है। इसके बाद शुरू होती है पुलिस और मत्स्य के बीच दिमागी मुकाबले की रोमांचक दौड़, जहां हर बार नया भेष और नई चाल दर्शकों को हैरान कर देती है।

फ्री में यहां देखें सीरीज

अगर आपको रहस्य, धोखे और तेज दिमाग वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए। सबसे खास बात यह है कि इसे देखने के लिए किसी पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह Amazon MX Player पर मुफ्त में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Google ने पेश किया AI से म्यूज़िक बनाने वाला टूल, यूज़ करना बेहद आसान, क्या फ्री होगा एक्सेस?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo