अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और बहुत कुछ, BSNL के इन 3 प्लांस के आगे Jio-Airtel ने भी टेके घुटने!
BSNL ने तीन नए प्रीपेड प्लांस शामिल किए हैं जो लंबे समय की वैलीडिटी के साथ आते हैं।
बीएसएनएल का 150 दिनों वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 397 रुपए है।
लिस्ट का आखिरी प्रीपेड प्लान 6 महीनों की वैलीडिटी वाला रिचार्ज है।

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) और ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित के लिए अपने पोर्टफोलियो में नए प्रीपेड प्लांस शामिल कर रहा है। इसी उद्देश्य से इस सरकारी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने तीन नए प्रीपेड प्लांस शामिल किए हैं जो लंबे समय की वैलीडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हेवी डेली डेटा और SMS बेनेफिट्स के साथ आते हैं। आइए उन तीनों प्लांस के बारे में डिटेल में जानते हैं।
BSNL का 150 दिन वाला प्लान
बीएसएनएल का 150 दिनों वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 397 रुपए है और यह अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और रोजाना 100 SMS ऑफर करता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ये लाभ केवल शुरुआती 30 दिनों के लिए मिलते हैं। बाकी दिनों के लिए यूजर्स के पास उनके नंबर की वैलीडिटी बनी रहेगी। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो कॉलिंग और डेटा चाहते हैं, लेकिन उनके लिए इनकमिंग कॉल्स और SIM को एक्टिव रखना ज्यादा जरूरी है।
BSNL का 160 दिन वाला प्लान
यह प्लान 160 दिनों की वैलीडिटी के साथ आता है और इसकी कीमत 997 रुपए है। इस प्लान में पूरी वैलीडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो लॉंग-टर्म वैलीडिटी के साथ-साथ कॉलिंग और डेटा भी चाहते हैं।
BSNL का 180 दिन वाला प्लान
लिस्ट का आखिरी प्रीपेड प्लान 6 महीनों की वैलीडिटी वाला रिचार्ज है जो 897 रुपए की कीमत में आता है। यह प्लान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 180 दिनों के लिए कुल 90GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर करता है। इस प्लान को खासतौर से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो एक ही बार में ज्यादा डेटा चाहते हैं ताकि वो उसे डेली डेटा कोटा की चिंता किए बिना इस्तेमाल कर सकें।
इनके अलावा BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) के पास कई अन्य प्रीपेड प्लांस भी हैं जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा लिमिट और OTT एक्सेस के साथ भी आते हैं। उनमें से सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 107 रुपए का है और उसमें 35 दिनों की वैलीडिटी के साथ 3GB डेटा और 200 मिनट की कॉलिंग शामिल है।
