क्या किसी और के पास ट्रांसफर हो रहा है कॉल? Jio ने पेश कर दिया धमाकेदार फीचर, अब MyJio से खोल लीजिए कुंडली

क्या किसी और के पास ट्रांसफर हो रहा है कॉल? Jio ने पेश कर दिया धमाकेदार फीचर, अब MyJio से खोल लीजिए कुंडली

Reliance Jio ने चुपचाप MyJio ऐप के भीतर एक नया फीचर जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स अब सीधे ऐप से कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग मैनेज कर सकते हैं. पहले ग्राहकों को यह सुविधा इस्तेमाल करने के लिए फोन की डिफॉल्ट सेटिंग या USSD कोड का सहारा लेना पड़ता था. अब यह काम MyJio ऐप के जरिए आसान हो गया है. अच्छी बात है कि इससे आप पता लगा सकते हैं कि क्या आपका कॉल किसी स्कैमर को तो नहीं ट्रांसफर हो रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

MyJio ऐप में कहां मिलेगा यह ऑप्शन?

इसके लिए आपको सबसे पहले MyJio ऐप खोलना होगा. इसके बाद प्रोफाइल सेटिंग में जाना होगा. वहां पर आपको मोबाइल सेटिंग का ऑप्शन दिखाई देगा, इसके बाद आपको Service Settings पर क्लिक करना होगा. सर्विस सेटिंग में ही आपको Call Forwarding पर क्लिक करके Voice and Video के ऑप्शन पर जाना होगा.

यहां पहुंचने के बाद यूजर्स को कई विकल्प दिखाई देते हैं, जैसे Always Forward, When Busy, When Unreachable और When Unanswered. ये वही विकल्प हैं जो आमतौर पर स्मार्टफोन की कॉल सेटिंग में मिलते हैं, लेकिन अब इन्हें Jio के अपने इकोसिस्टम के अंदर मैनेज किया जा सकता है.

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें फोन की डीप सेटिंग में जाना या नेटवर्क कोड याद रखना मुश्किल लगता है.

एक जरूरी शर्त, सिर्फ मोबाइल डेटा पर काम करेगा फीचर

हालांकि, यह सुविधा आसान है, लेकिन इसमें एक महत्वपूर्ण शर्त है. कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग MyJio ऐप के जरिए तभी बदली जा सकती है जब यूजर मोबाइल डेटा से कनेक्ट हो. अगर कोई यूजर WiFi पर रहते हुए इस सेटिंग को बदलने की कोशिश करता है, तो ऐप उसे सुरक्षा कारणों से मोबाइल डेटा ऑन करने के लिए कहता है. इसका मतलब है कि Jio इस रिक्वेस्ट को सीधे अपने नेटवर्क लेयर के जरिए प्रोसेस कर रहा है.

व्यवहारिक रूप से यूजर को WiFi बंद करके मोबाइल डेटा चालू करना होगा, तभी वह कॉल फॉरवर्डिंग में बदलाव कर पाएगा.

अन्य टेलीकॉम कंपनियों की स्थिति

भारत में अन्य ऑपरेटर जैसे Bharti Airtel, Vodafone Idea और Bharat Sanchar Nigam Limited अभी भी कॉल फॉरवर्डिंग के लिए डिवाइस लेवल सेटिंग या डायलर कोड पर निर्भर हैं.

इन कंपनियों के ग्राहक सीधे अपने Android या iOS फोन की कॉल सेटिंग में जाकर सभी इनकमिंग कॉल फॉरवर्ड, बिजी होने पर फॉरवर्ड या अनरीचेबल स्थिति में फॉरवर्ड जैसे विकल्प सेट कर सकते हैं. इसके लिए अलग ऐप या मोबाइल डेटा आधारित ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं होती.

ऐप आधारित सर्विस कंट्रोल की ओर कदम

Jio का यह कदम संकेत देता है कि भविष्य में टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क सर्विस कंट्रोल को अपने ऐप के जरिए केंद्रीकृत करना चाहती हैं. पहले रिचार्ज, बिल पेमेंट और सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट ऐप में आए, अब कॉल हैंडलिंग जैसी सेवाएं भी शामिल हो रही हैं.

यूजर्स के लिए फायदा यह है कि उन्हें एक ही इंटरफेस में रिचार्ज, प्लान डिटेल, नेटवर्क अलर्ट और अब कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. हालांकि मोबाइल डेटा की अनिवार्यता एक छोटा समझौता जरूर है. कुल मिलाकर MyJio ऐप का यह अपडेट डिजिटल टेलीकॉम मैनेजमेंट की दिशा में एक और कदम माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile