कॉमेडी किंग Govinda की ये मज़ेदार फिल्में देख आप भी हो जाएंगे हंसी से लोटपोट, आज ही बना लें फैमिली के साथ देखने का प्लान

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कथित तौर पर शादी के 37 साल बाद अलग हो गए हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी तलाक की अफवाहों पर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं दिया है। ऐसी खबरों के बीच सबको हंसाने वाले 90s के कॉमेडी किंग आज खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। अगर आप भी गोविंदा के फैन हैं तो शायद आपको भी इस बारे में जानकर जरूर झटका लगा होगा। लेकिन अब तक इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, इसलिए इसे पूरी तरह से सच नहीं माना जा सकता।
इस बीच, आपके मनोरंजन में कोई कमी न आए इसलिए हम आपके लिए कॉमेडी किंग गोविंदा की सबसे बेहतरीन और मजेदार कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आप उनकी पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए और इस दुख के समय में कुछ अच्छा समय बिताने के लिए अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
Bade Miya Chhote Miya
कहां देखें: Prime Video
इस फिल्म में सुपरस्टार डुओ अमिताभ बच्चन और गोविंदा हैं। यह समीक्षकों द्वारा पसंद की गई एक ब्लॉकबस्टर है जिसे देखकर आप दिल खोलकर हँसेंगे। इस फिल्म में अमिताभ और गोविंदा ने दोस्तों की भूमिका निभाई है, जिन्हें अपने जैसे चेहरों के साथ दो दोस्तों की एक और जोड़ी मिलती है। यह कहानी दर्शकों को पूरे समय बांधे रखती है और साथ ही खूब हंसाती है।
Deewana Mastana
कहां देखें: Prime Video
दीवाना मस्ताना को अक्सर बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक बताया जाता है। गोविंदा इस फिल्म में बुन्नू की भूमिका निभाते हैं, और उनके साथ राजा के तौर पर अनिल कपूर हैं। राजा, एक छोटा-मोटा बदमाश, और बुन्नू, एक मरीज, दोनों एक मनोचिकित्सक नेहा (जूही चावला) का पीछा करते हैं। चीज़ें तब एक मजेदार मोड़ ले लेती हैं जब वो दोनों लड़ना शुरू कर देते हैं और एक-दूसरे को हराकर नेहा का दिल जीतने की कोशिश करते हैं।
Dulhe Raja
कहां देखें: Prime Video
इस फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन की आईकॉनिक जोड़ी है। यह कॉमेडी-ड्रामा दर्शकों के लिए एक परफेक्ट मसाला पेश करती है, और यह टीवी पर अब तक की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से भी एक है।
Hadh Kardi Aapne
कहां देखें: Prime Video
हद करदी आपने में गोविंदा और रानी मुखर्जी को अपने करियर में पहली बार लीड रोल में देखा गया था। इस फिल्म को देखते हुए आपको उतना ही मज़ा आने वाले है जितना कि एक रोलरकोस्टर राइड में, और यह बेशक दोबारा देखने के लायक है।
Kunwara
कहां देखें: Prime Video
कुंवारा फिल्म में गोविंदा के साथ उर्मिला मटोंडकर को ऐसे समय पर पेयर किया गया था जब गोविंदा को केवल करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ देखा जा रहा था। इस फिल्म की कहानी राजू और उर्मिला के बारे में है जिनकी मुलाकात न्यू ज़ीलैंड में होती है और उन दोनों में प्यार हो जाता है। हालांकि, जब राजू एक गर्भवती महिला की उसके रूठे हुए प्रेमी के बारे में मदद करता है, तो उसकी अपनी लव लाइफ ख़राब हो जाति है।
