Roslin: Secret Stories OTT Release Date: कब और कहां देखें ये साइकोलॉजिकल ड्रामा ऑनलाइन? कास्ट, प्लॉट और अन्य डिटेल्स
Roslin: Secret Stories OTT Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक नई साइकोलॉजिकल ड्रामा-थ्रिलर सीरीज़ Roslin: Secret Stories रिलीज़ होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस प्रोजेक्ट की क्रिएटिव कमान मशहूर फिल्म मेकर जीतू जोसेफ के हाथों में है। सीरीज़ में एक्टर विनीत और एक्ट्रेस मीना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि यह शो डर, रहस्य और भावनात्मक जटिलताओं से भरी कहानी पेश करेगा।
SurveyRoslin कब होगी ऑनलाइन रिलीज़?
यह सीरीज़ 27 फरवरी 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा करने के साथ आधिकारिक ट्रेलर भी जारी किया है। ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाने के लिए शो को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
Roslin की कहानी क्या है
कहानी की बात करें तो इसकी मुख्य किरदार एक छोटी बच्ची रोसलिन है, जिसे बार-बार पन्ना-हरी आंखों वाले एक रहस्यमय व्यक्ति के सपने आते हैं। शुरुआत में ये सपने डरावने लगते हैं, लेकिन हालात तब और भयावह हो जाते हैं जब वही शख्स उसे असली दुनिया में दिखाई देने लगता है। उसके माता-पिता उसकी बातों को कल्पना और पढ़ी-सुनी चीज़ों का असर मानकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं और उसे काउंसलर से मिलने की सलाह देते हैं। कहानी तब नया मोड़ लेती है जब हरी आंखों वाला एक अजनबी मेहमान बनकर उनके घर पहुंचता है। इसके बाद सवाल उठता है कि क्या रोसलिन की बातें केवल मानसिक भ्रम हैं या किसी खौफनाक सच्चाई की ओर इशारा करती हैं।
सीरीज की स्टार कास्ट
इस सीरीज़ में मुख्य किरदार संजना दीपू निभा रही हैं, जबकि सपोर्टिंग एक्टर्स में हकीम शाह, TG रवि, अनिश्मा अनिल कुमार, शंकर रामकृष्णन और अरूप शिवदास भी नजर आएंगे। सीरीज़ का निर्देशन सुमेश नंदकुमार ने किया है, जबकि कहानी और म्यूज़िक विनायक शशिकुमार ने लिखे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि सुमेश नंदकुमार पहले जीतू जोसेफ के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने सुपरहिट Drishyam फ्रेंचाइजज़ी से जुड़े प्रोजेक्ट्स और अन्य फिल्मों में अनुभव हासिल किया, जिनमें एक्टर मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इसी अनुभव के आधार पर अब वह इस नए थ्रिलर शो के जरिए दर्शकों के सामने एक अलग और रहस्यमय कहानी पेश करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: 16 फरवरी को फिसलकर 2.55 लाख पर पहुंची चांदी, सोना भी 1.60 लाख से नीचे
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile