Gold Silver Rate Today: 16 फरवरी को फिसलकर 2.55 लाख पर पहुंची चांदी, सोना भी 1.60 लाख से नीचे

Gold Silver Rate Today: 16 फरवरी को फिसलकर 2.55 लाख पर पहुंची चांदी, सोना भी 1.60 लाख से नीचे

Gold Silver Rate Today: चांदी के दामों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को बाजार खुलने तक अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत घटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सुबह तक इसका रेट 2,42,433 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। दूसरी ओर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस दिन रिकॉर्ड स्तर पर थी चांदी

गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,44,999 रुपये प्रति किलो चल रहा है, जबकि इसी प्लेटफॉर्म पर 29 जनवरी को यह 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 77.30 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

पिछले दिन क्या था चांदी का रेट

अगर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो मांग कमजोर रहने की वजह से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, कीमत में 13,500 रुपये यानी करीब 5.03 प्रतिशत की कमी आई और भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि वैश्विक बाजार में स्थिति अलग रही, जहां हाजिर चांदी 2.01 डॉलर यानी लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

आज सोने की कीमत

सोने की कीमतों में भी लगातार बदलाव जारी है और बाजार में कभी तेजी तो कभी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने तक दिल्ली में 24 कैरेट सोना अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गिरकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। वहीं MCX पर सोने का वायदा भाव 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

इस दिन रिकॉर्ड स्तर पर था सोना

29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत बढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस हो गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि इसी प्लेटफॉर्म के मुताबिक 29 जनवरी को यह 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर था। IBJA के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना घटकर 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

पिछले दिन क्या था सोने का रेट

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो मांग में कमी के कारण शुक्रवार को नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। 24 कैरेट शुद्ध सोना 2,400 रुपये यानी लगभग 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: पंचायत की टक्कर की है 53 मिनट की ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म, पूरा परिवार मिलकर लगाएगा ठहाके, IMDb रेटिंग 8.8

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo