इस लीक में यह भी जानकारी दी गई है कि आप बिना डिवाइस के भी रिलायंस जीयो का 4G सिम ले सकते हैं. रिलायंस जीयो डिवाइस के साथ बंडल डाटा ऑफर भी उपलब्ध होंगे.
रिलायंस जल्द ही बाज़ार में अपनी 4G सर्विस को लॉन्च करने वाली है. अभी कुछ समय पहले ही रिलायंस 4G डाला प्लान के बारे में कुछ लीक्स सामने आए थे. अब इस सेवा से जुड़ा एक लीक सामने आया है, अब एक वीडियो के जरिये रिलायंस के 4G डाटा प्लान के बारे में जानकारी मिली है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इस वीडियो की अगर बात करें तो इसमें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के बीटा संस्करण को दिखाया गया है. वीडियो के अनुसार, रिलायंस जीयो डिवाइस के साथ बंडल डाटा ऑफर भी उपलब्ध होंगे.
इसके साथ ही इस लीक में यह भी जानकारी दी गई है कि आप बिना डिवाइस के भी रिलायंस जीयो का 4G सिम ले सकते हैं. इस लीक में कंपनी की सेवाओं के बारे में भी अच्छे से बताया गया है. कंपनी म्यूजिक सेवा के साथ ऑनलाइन मूवी डिमांड और न्यूज ऐप जैसी सेवाएं भी पेश करने वाली है. इसके साथ ही क्लाउड स्टोरेज और मोबाइल पेमेंट सेवा भी उपलब्ध हो सकती है.
इस वीडियो के अनुसार, रिलायंस जीयो की वेबसाइट से 4G इनेबल हैंडसेट के अलावा सिम भी लिया जा सकता है. वहीं सिम में पोस्टपेड और प्रीपेड का भी विकल्प हैं. हैंडसेट के साथ 75GB डाटा 90 दिनों के लिए मुफ्त में दिया जा रहा है.