Hello Bachhon: कब और कहां रिलीज़ होगी असली कहानी पर बनी ये सीरीज? देखें रिलीज़ डेट से लेकर कास्ट की डिटेल्स

Hello Bachhon: कब और कहां रिलीज़ होगी असली कहानी पर बनी ये सीरीज? देखें रिलीज़ डेट से लेकर कास्ट की डिटेल्स

बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह की अपकमिंग वेब सीरीज़ Hello Bachhon को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने सीरीज़ का फर्स्ट लुक जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की थी, और अब दर्शकों के उत्साह को बढ़ाते हुए इसका नया टीज़र भी रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही सीरीज़ की रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी भी सामने आ गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या होगी Netflix सीरीज की कहानी

टीज़र रिलीज होने के बाद से यह सीरीज़ सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। इसमें अभिनेता एक ऐसे शिक्षक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे बच्चों को NEET और JEE जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। हाल ही में लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका टीज़र साझा किया, जिसमें बड़े सपने देखने वाले लेकिन सीमित संसाधनों से जूझ रहे छात्रों की कहानी की झलक दिखाई गई है। सीरीज़ का मेन फोकस इन बच्चों के संघर्ष, उनके सपनों और शिक्षक द्वारा उन्हें सही दिशा देने की यात्रा पर आधारित होगा।

कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज

अभिनेता इससे पहले Nishaanchi, Chhaava और Mukkabaaz जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। ऐसे में उनकी यह नई वेब सीरीज़ भी खासकर युवाओं और Gen Z दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। मेकर्स के अनुसार, यह सीरीज़ 6 मार्च 2026 से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

वेब सीरीज की स्टार कास्ट

सीरीज में विनीत कुमार सिंह के अलावा वरुण बुद्धदेव, विक्रम कोचर, गिरिजा ओक और कई अन्य कई अन्य सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते नज़र आएंगे।

असली कहानी से प्रेरित है सीरीज?

दिलचस्प बात यह है कि इस शो को मशहूर शिक्षक और फिजिक्स वाला के संस्थापक Alakh Pandey की जिंदगी से प्रेरित माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सीरीज़ में शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलाव और एक शिक्षक के संघर्ष से सफलता तक के सफर को दिखाया जाएगा। दर्शकों को इसमें उनकी झलक भी देखने को मिल सकती है, जो कहानी को और ज्यादा वास्तविक और प्रेरणादायक बनाती है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rates Today: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना, चांदी दो दिन में 10,000 रुपये सस्ती हुई, देखें ताज़ा भाव

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo