Youtube Down: बड़े आउटेज के बाद फिर से शुरू हुईं सेवाएं! कंपनी ने बताई गड़बड़ी की वजह

Youtube Down: बड़े आउटेज के बाद फिर से शुरू हुईं सेवाएं! कंपनी ने बताई गड़बड़ी की वजह

YouTube आउटेज US में डाउनडिटेक्टर पर 3,50,000 रिपोर्ट्स के साथ अपने चरम पर पहुंच गया था. इस आउटेज के चलते कुछ सर्च और प्लेबैक फीचर्स को बरकरार रखते हुए होमपेज, रिकमेंडेशन्स और सब्सक्रिप्शन्स बाधित हुए। इस दौरान TeamYouTube ने तेज़ी से X पर अपडेट दिया, और Google ने इस गड़बड़ी का कारण रिकमेंडेशन्स सिस्टम ग्लिच बताया. सेवाएं 3 am UTC तक स्थिर हुईं, जबकि पूरी तरह तरह ठीक होने में तकरीबन 90 मिनट का समय लगा. इस अफरा-तफरी के बीच यूज़र्स के मजेदार मीम्स ने X पर हलचल मचा दी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Youtube ने दिया अपडेट

यूट्यूब ने इस तकनीकी समस्या को स्वीकार करते हुए बताया कि यह दिक्कत उसके रिकमेंडेशन सिस्टम में आई खराबी की वजह से हुई। कंपनी के अनुसार, इस गड़बड़ी के कारण अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो सही तरीके से दिखाई नहीं दे रहे थे, जिनमें होमपेज, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूज़िक और यूट्यूब किड्स शामिल हैं। सपोर्ट अपडेट में यह भी कहा गया कि होमपेज अब फिर से काम करने लगा है, लेकिन पूरी तरह से समस्या को ठीक करने की प्रक्रिया अभी जारी है।

TV में भी नहीं हो रहा लॉग-इन

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि कुछ यूज़र्स को यूट्यूब टीवी में लॉग-इन करने में परेशानी आ रही है। बताया गया कि यह समस्या भी उसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी से जुड़ी हुई है, जिस पर टीम लगातार काम कर रही है।

X पर यूज़र्स के मजेदार रिएक्शन

इस बीच, बड़ी संख्या में यूज़र्स अपनी नाराज़गी और मज़ेदार प्रतिक्रियाएं साझा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहुंच गए, जहां कई लोगों ने मीम्स और चुटीले पोस्ट के ज़रिए इस आउटेज पर प्रतिक्रिया दी।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo