Digit.in

सबसे सस्ता है Jio का ये वाला Plan, लबालब भरे पड़े हैं बेनिफिट्स, डेटा की तो भरमार!

Highlights

जियो अपने ग्राहकों को कई 2.5GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है.

इस सेगमेंट में कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 400 रुपए से कम का है.

यूजर्स 2025 रुपए, 3999 रुपए और 3599 रुपए वाले प्लान भी चुन सकते हैं.

सबसे सस्ता है Jio का ये वाला Plan, लबालब भरे पड़े हैं बेनिफिट्स, डेटा की तो भरमार!

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई 2.5GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है. इस सेगमेंट में कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 399 रुपए का है. यह प्लान भले ही बहुत सस्ता न हो, लेकिन 2.5GB डेली डेटा वाले विकल्पों में यह सबसे किफायती है. जियो के 2.5GB डेली डेटा प्लान 399 रुपए से शुरू होते हैं. इसके अलावा, यूजर्स 2025 रुपए, 3999 रुपए और 3599 रुपए वाले प्लान भी चुन सकते हैं.

हालांकि, 399 के अलावा जियो के पास कोई भी शॉर्ट-टर्म या मीडियम-टर्म वैलिडिटी वाला प्लान नहीं है जो 2.5GB डेली डेटा ऑफर करता हो. आइए जानते हैं 399 रुपए वाले प्लान की पूरी डिटेल…

Jio का 399 रुपए वाला प्लान

जियो का 399 रुपए वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 2.5GB डेली डेटा मिलता है. यानी पूरे प्लान में कुल 70GB से ज्यादा डेटा यूज किया जा सकता है.

इसके साथ ही जियो यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. कंपनी उन सभी ग्राहकों को, जो 2GB या उससे ज्यादा डेली डेटा वाले प्लान लेते हैं, अनलिमिटेड 5G ऑफर कर रही है. रोजाना की FUP लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी, हालांकि, अनलिमिटेड 5G के लिए एलिजिबल ग्राहकों का इंटरनेट लगातार चलता रहेगा.

जियो अनलिमिटेड ऑफर 2025 के फायदे

सीमित समय के लिए, इस प्लान के साथ जियो "अनलिमिटेड ऑफर 2025" भी दे रही है. इसके तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा. यह प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं है, इसलिए बिग बॉस 19 जैसे शोज में ऐड जरूर दिखेंगे, लेकिन स्ट्रीमिंग क्वालिटी हाई होगी.

इसके अलावा, ग्राहकों को 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मुफ्त मिलेगा. इस स्टोरेज को क्लेम करने के लिए यूजर्स को iPhone और Android दोनों के लिए उपलब्ध JioAICloud ऐप डाउनलोड करना होगा.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles