Valentine’s Day 2026 गिफ्ट के लिए 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में बेस्ट रहेंगे ये फोन, देखें लिस्ट

Valentine’s Day 2026 गिफ्ट के लिए 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में बेस्ट रहेंगे ये फोन, देखें लिस्ट

Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन डे 2026 नजदीक है और अगर आप अपने पार्टनर को स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं लेकिन बजट 10,000 रुपये के आसपास है, तो भी अच्छे ऑप्शन आपके लिए बाजार में मौजूद हैं। Amazon पर चल रही सेल में कुछ ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और एंटरटेनमेंट के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। यहां हम उन्हीं फोन्स की जानकारी दे रहे हैं जो बजट फ्रेंडली हैं और फीचर्स के मामले में दमदार हैं। आइए इन सभी फोन्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं, हम यहाँ आपको इनके फीचर्स की भी डिटेल्स दे रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO Z10 Lite 5G

यह फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लगभग 10,998 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के साथ इस फोन कलों एक्स्ट्रा छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

  • फोन में एक 6.74 इंच डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है।
  • फोन में एक 50MP रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।
  • 6000mAh बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग भी इस फोन का हिस्सा है।

अगर आपका फोकस लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी पर है तो यह ऑप्शन सस्ते में आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

Samsung Galaxy M36 5G

इस फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट को इस समय करीब 16,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट किया गया है, हालांकि बहुत से ऑफर आदि के साथ इसे बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है, इसे खरीदने के लिए बैंक ऑफर आदि का इस्तेमाल और एक्सचेंज लगाया जा सकता है।

  • फोन में एक 6.7 इंच डिस्प्ले मिलती है।
  • फोन को Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • इसमें एक 50MP रियर कैमरा के साथ एक 13MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

Samsung की ब्रांड वैल्यू और सॉफ्टवेयर सपोर्ट को ध्यान में रखते हुए यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो स्मार्टफोन को लॉन्ग टर्म में यूज करना चाहते हैं।

Redmi 15 5G

यह फोन लगभग 15,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट होने के साथ कई ऑफर और डिस्काउंट के बाद सस्ते में खरीदा जा सकता है, इसपर अगर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आदि पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज लगाया जाए तो इसकि कीमत काफी घट सकती है।

  • फोन में एक 6.9 इंच बड़ी डिस्प्ले मिलती है।
  • फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर है।
  • इसके अलावा इसमें एक 50MP कैमरा भी मिलता है।
  • फोन में 7000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

अगर आप बड़ी स्क्रीन और ज्यादा बैटरी बैकअप वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह ऑप्शन भी आपके लिए अच्छा हो सकता है।

कौन सा फोन चुनें?

अगर आपका बजट केवल और केवल 10,000 रुपये के आसपास है, तो iQOO का मॉडल ज्यादा बेहतर हो सकता है। हालांकि, अगर आप थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं तो Samsung और Redmi के ऑप्शन भी आपके लिए अच्छे हो सकते हैं, इन दोनों ही फोन्स में स्टॉरिज और प्रोसेसर ज्यादा बेहतर हैं।

यह भी पढ़ें: Cricket नहीं ये है टॉर्चर वाला IPL..देखें कौन से OTT पर देखी जा सकती है ये खूंखार फिल्म, कास्ट, प्लॉट-स्टोरी की सम्पूर्ण जानकारी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo