Instagram पर आ रहा जबरदस्त AI फीचर! बदल सकेंगे अपना चेहरा, बस कमांड देकर बन जाएंगी आपकी डांस वाली रील
फोटो और रील्स शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram एक नए AI फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने चेहरे को AI की मदद से स्वैप कर सकेंगे. इस खबर को तब बल मिला जब टिपस्टर Alessandro Paluzzi ने शुरुआती स्क्रीनशॉट शेयर किए और बताया कि यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. फिलहाल इसे ‘Create My Likeness’ नाम से जाना जा रहा है.
Survey‘Create My Likeness’ फीचर
लीक हुई जानकारी के अनुसार, इस फीचर के जरिए यूजर अपना AI वर्जन तैयार कर सकेंगे. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि Instagram यह प्रक्रिया कैसे पूरी करेगा. संभावना है कि प्लेटफॉर्म प्रोफाइल फोटो, पुरानी पोस्ट, स्टोरी हाइलाइट या फिर नए सेल्फी के जरिए आपका डिजिटल मॉडल तैयार करे.
एक बार जब AI आपका डिजिटल चेहरा बना लेगा, तब यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर AI आधारित फोटो और वीडियो तैयार कर सकेंगे, जिनमें वही डिजिटल चेहरा नजर आएगा. रिपोर्ट के अनुसार, इन क्रिएशन्स को DM, स्टोरी या सामान्य पोस्ट के रूप में शेयर करने का विकल्प भी मिल सकता है, हालांकि यह अभी पक्का नहीं है.
#Instagram is working on an #AI-powered face swap feature 👀
— Alessandro Paluzzi (@alex193a) February 10, 2026
ℹ️ In order to use someone else’s likeness in photos or videos, you must ask for permission pic.twitter.com/iO2rFU6luK
Generative AI की रेस में Instagram की एंट्री
अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो Instagram सीधे Generative AI टूल्स की दौड़ में शामिल हो जाएगा. अभी OpenAI का Sora टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए रियलिस्टिक वीडियो बनाने की सुविधा देता है. Instagram का नया फीचर भी इसी दिशा में कदम माना जा रहा है, जहां यूजर खुद को AI कंटेंट का हिस्सा बना सकेंगे.
फेस स्वैप में सहमति जरूरी
सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह फीचर किसी और के चेहरे का इस्तेमाल भी करने की अनुमति दे सकता है, लेकिन सिर्फ उनकी मंजूरी के बाद. स्क्रीनशॉट के अनुसार, अगर आप किसी दूसरे यूजर की likeness का उपयोग करना चाहते हैं, तो पहले उन्हें रिक्वेस्ट भेजनी होगी. मंजूरी मिलने पर ही उनका चेहरा इस्तेमाल किया जा सकेगा.
यह सिस्टम डीपफेक और बिना अनुमति कंटेंट की समस्या से बचने के लिए बनाया गया लगता है. जहां Sora जैसे टूल कुछ शब्दों और गतिविधियों पर रोक लगाते हैं, वहीं Instagram सीधे यूजर की अनुमति पर भरोसा करने की रणनीति अपना सकता है.
लॉन्च को लेकर अभी सस्पेंस
Meta Platforms ने अभी इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अब तक जो भी जानकारी सामने आई है, वह लीक और शुरुआती स्क्रीनशॉट के आधार पर है. ऐसे कई फीचर डेवलपमेंट के दौरान बदल जाते हैं या कभी लॉन्च ही नहीं होते.
AI आधारित फेस स्वैप तकनीक के साथ प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ सकते हैं. इसलिए अगर यह फीचर आधिकारिक रूप से लॉन्च होता है, तो Meta को मजबूत सिक्योरिटी उपाय अपनाने होंगे. फिलहाल यह साफ है कि Instagram AI आधारित क्रिएटिविटी की दुनिया में गंभीरता से कदम रखने की तैयारी कर रहा है. जैसे जैसे AI टूल्स की वैश्विक दौड़ तेज हो रही है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी नई तकनीक को अपनाने में पीछे नहीं रहना चाहते.
यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile