इंडिया में लॉन्च से पहले ही सामने आया प्राइस..Vivo V70 और Vivo V70 Elite की कीमत और टॉप 5 फीचर की जानकारी
भारत में मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबला बढ़ता ही जा रहा है, एक एक नए स्मार्टफोन लॉन्च से यह काफी फास्ट भी हो जाने वाला है। असल में, Vivo अपनी नई Vivo V70 सीरीज को 19 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही वीवो की इस फोन सीरीज की कीमत के अलावा सभी वेरिएंट्स की जानकारी लीक हो चुकी है, जिससे साफ हिंट मिलते हैं कि कंपनी स्टैंडर्ड और Elite मॉडल के जरिए अलग-अलग प्राइस ब्रैकेट को टारगेट कर रही है। आइए जानते है कि आखिर इन दोनों ही फोन्स का प्राइस क्या होने वाला है, इसके अलावा इनके टॉप 5 फीचर्स कौन से होंगे।
SurveyVivo V70 और V70 Elite की संभावित कीमत
लीक आदि के जरिए इन दोनों ही फोन्स की कीमत सामने आई है, आइए जानते हैं कि दोनों ही फोन्स को किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V70 का प्राइस
8GB + 256GB को कंपनी 45,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा फोन का 12GB + 256GB मॉडल लगभग लगभग 49,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी एक जाने माने टिप्स्टर की ओर से एक X Post में दी गई है। फोन को Passion Red और Lemon Yellow कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V70 Elite का प्राइस
8GB + 256GB मॉडल को कंपनी 51,999 रुपये के प्राइस में, 12GB + 256GB मॉडल को 56,999 रुपये में और 12GB + 512GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 61,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्री-बुकिंग आज से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलने वाला है, जबकि सेल 25 से 28 फरवरी के बीच हो सकती है। आइए अब वीवो के इन दोनों नही फोन्स के टॉप 5 फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
🚨 EXCLUSIVE: V70 Series Price
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 11, 2026
💛 V70
• 8+256 — ₹45,999
• 12+256 — ₹49,999
🎨 Passion Red / Lemon Yellow
🎈 V70 Elite
• 8+256 — ₹51,999
• 12+256 — ₹56,999
• 12+512 — ₹61,999
Pre-Booking Starts Tomorrow!
🗓 Prebook: 12–24 Feb 2026
🛒 Sale: 25–28 Feb
📦 Superweek: 25… pic.twitter.com/dVcOIElp2j
Vivo V70 टॉप 5 संभावित फीचर
अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल वाला डिजाइन
कंपनी दावा कर रही है कि इस प्राइस सेगमेंट में 1.25mm के सबसे पतले बेज़ल्स मिलेंगे, जो प्रीमियम लुक देंगे।
हाई रैम और स्टोरेज ऑप्शन
Elite वेरिएंट में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलने वाला है, जो हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेस्ट माना जा सकता है।
प्रीमियम कलर फिनिश
Passion Red और Lemon Yellow जैसे बोल्ड कलर ऑप्शन आजकल के यूजर्स को लुभाने के लिए सही लग रहे हैं, ऐसे ही ग्राहकों को टारगेट करने के लिए इस तरह के कलर ऑप्शन चुने भी गए हैं।
मिड-प्रीमियम प्राइसिंग
50,000 रुपये के अंदर दोनों नही फोन्स की शुरुआती कीमत रखकर कंपनी Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने की प्लानिंग कर रही है। अब देखना है कि आखिर दोनों ही वीवो फोन्स को किस प्राइस और किन स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाता है।
लॉन्च टाइमलाइन और सेल स्ट्रेटेजी
प्री-बुकिंग और लिमिटेड सेल विंडो से हिंट मिलता है कि कंपनी शुरुआती हाइप का फायदा उठाना चाहती है।
क्या खरीदने लायक होंगे फोन, क्या ज्यादा लग रही है कीमत?
45,000–60,000 रुपये की रेंज में यह सीरीज सीधे मिड-प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करती है। अगर लीक सही साबित होते हैं, तो Vivo V70 Elite हाई RAM और स्टाइलिश डिजाइन के कारण कंटेंट क्रिएटर्स और पावर यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, अभी के लिए दोनों ही फोन्स के आधिकारिक प्राइस और स्पेक्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में लीक आदि को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह फोन्स इस प्राइस में आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं, अब देखना है कि लॉन्च के समय इनमें क्या मिलता है और इनका प्राइस क्या होता है।
यह भी पढ़ें: केवल 99 रुपये में मिलेंगे इस कंपनी Buds! इस दिन शुरू होगी सेल..नोट कर लें टाइमिंग और अन्य डिटेल्स
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile