केवल 99 रुपये में मिलेंगे इस कंपनी Buds! इस दिन शुरू होगी सेल..नोट कर लें टाइमिंग और अन्य डिटेल्स
भारत में ऑफलाइन रिटेल की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Nothing 14 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोल रहा है। ओपनिंग डे को खास बनाने के लिए कंपनी ने एक लिमिटेड-टाइम ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत CMF Buds 2 को कंपनी की ओर से केवल और केवल 99 रुपये के प्राइस में सेल किया जाने वाला है। कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑफर केवल स्टोर पर और सिर्फ पहले 99 मिनट के लिए ही मान्य होगा। इसके बाद Buds 2 अपनी नॉर्मल प्राइस यानि 2,299 रुपये के प्राइस में ही मिलने वाले हैं। इसका मतलब है कि यह Buds आपको 99 रुपये के प्राइस में तो मिलने वाले हैं, लेकिन यह आपको स्टोर खुलने वाले दिन और केवल और केवल कुछ समय के लिए ही मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि टाइमिंग क्या होने वाली है, कहाँ आपको जाना पड़ेगा और इसके साथ साथ स्मार्टफोन आदि पर आपको कंपनी क्या ऑफर दे रही है।
Surveyऑफर टाइमिंग और कैसे मिलेगा फायदा?
स्टोर ओपनिंग, जैसा कि हम आपक बता चुके हैं कि 14 फरवरी 2026 को होने वाली है। इसके साथ साथ आपको जानकारी दे देते हैं कि क्यू मैनेजमेंट की शुरुआत सुबह 9 बजे से हो जाएगी। इसके अलावा 99 रुपये में Buds मिलने की शुरुआत भी इसी समय से 99 मिनट के लिए होने वाली है। इसका मतलब है कि आपको जल्दी से जल्दी स्टोर पर पहुंचना होगा।
ऑफर केवल बेंगलुरु फ्लैगशिप स्टोर पर ही लागू है! इसके अलावा कंपनी के अनुसार यह डील ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं होगी। सीमित समय और संभावित भारी भीड़ को देखते हुए ग्राहकों को जल्दी पहुंचने की सलाह दी गई है।
CMF Buds 2 में क्या खास है?
CMF Buds 2 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं, जो एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC), दमदार बैटरी बैकअप और क्लीन साउंड के लिए प्रसिद्ध हैं। आमतौर पर 2,299 रुपये के प्राइस में सेल होने वाले ये Buds आपको केवल और केवल 99 रुपये में मिलने वाले हैं, इसका मतलब है कि यह ऑफर वंस इन अ लाइफटाइम वाला ऑफर है, जिसे आपको हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर आप बेंगलुरू में रहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका भी हो सकता है।
स्मार्टफोन के साथ फ्री ऑडियो ऑफर
ओपनिंग डे पर सिर्फ ईयरबड्स ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन बंडल ऑफर भी मिलेंगे: आइए इनके बारे में भी जानते हैं।
- Nothing Phone (3) खरीदने पर Nothing Ear (a) फ्री में मिलने वाला है, जो लगभग लगभग 5,999 रुपये में मिलता है।
- Nothing Phone (3a) और 3a Pro के साथ CMF Buds 2 आपको फ्री में दिए जाने वाले हैं।
- CMF Phone (3a) Lite और CMF Phone 2 Pro के साथ भी Buds 2 को फ्री में मुहैया करवाया जाने वाला है।
- इसके अलावा ओपनिंग डे पर खरीदे गए सभी प्रोडक्ट्स पर 3 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी कंपनी दे रही है।
क्या है Nothing के इस पहले स्टोर का लोकेशन
Nothing का पहला फ्लैगशिप स्टोर इंदिरानगर, बेंगलुरु (660/1, 100 Feet Road, 1st Stage, Karnataka) में खुला है। कंपनी ने इसे एक एक्सपीरियंस-ड्रिवन रिटेल स्पेस बताया है, जहां यूजर्स प्रोडक्ट्स को हाथों-हाथ चेक करके भी देख सकते हैं।
क्यों अहम है यह लॉन्च?
Nothing का यह कदम भारत में ऑफलाइन प्रीजेन्स को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ये यूनीक प्राइसिंग और बंडल ऑफर्स यूजर्स को प्रोडक्टस की तरफ बड़े पैमाने पर आकर्षित करने वाले हैं। खासकर ऐसे समय में जब वैलेंटाइन वीक के चलते सभी कुछ न कुछ बढ़िया गिफ्ट आदि की तलाश कर रहे होंगे।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile