Google Pixel 10a के लॉन्च की चर्चा तेज होते ही धम्म करके गिरा Pixel 9a का प्राइस..नई कीमत है 10000 रुपये सस्ती

Google Pixel 10a के लॉन्च की चर्चा तेज होते ही धम्म करके गिरा Pixel 9a का प्राइस..नई कीमत है 10000 रुपये सस्ती

भारत में Google Pixel 9a की कीमत में बड़ी कटौती देखी जा सकती है। बाजार में Google Pixel 10a के जल्द लॉन्च की चर्चा के बीच Pixel 9a अब 10,000 रुपये के आसपास सस्ता हो चुका है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन Amazon, Flipkart और Croma जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नई कीमत देखी जा सकती है। Google अक्सर नए मॉडल से पहले पुराने डिवाइस की कीमत घटाकर स्टॉक क्लियरेंस और सेल्स मोमेंटम बना देता है, ऐसा लग रहा है कि इस समय भी ऐसा ही कुछ हुआ है। आइए जानते है कि आखिर Google Pixel 9a के प्राइस में कितनी कटौती हुई है और इसे ऑनलाइन कहाँ से खरीदना अच्छा हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google Pixel 9a की नई कीमत

अगर लॉन्च प्राइस को देखा जाए तो इस फोन के 128GB स्टॉरिज को 49,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था लेकिन इस समय यह 10000 रुपये सस्ते में यानि 39,999 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है, ऐसे ही अगर 256GB मॉडल को देखा जाए तो यह 54,999 रुपये में आया था लेकिन इसे 44,999 रुपये में इस समय खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट पर सीधा 10,000 रुपये के फ्लैट प्राइस कट के साथ खरीदने के लिए मिल रहे हैं, हालांकि यह डील और डिस्काउंट आपको केवल और केवल एक लिमिटेड समय के लिए ही मिल रहा है, यह ऑफर लिमिटेड स्टॉक तक ही लागू है।

Google Pixel 9a के मुख्य फीचर्स

Pixel 9a में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन मिलता है। फोन Google के Tensor G4 चिपसेट से लैस है और इसमें 5,100mAh बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, जबकि फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

क्या 10000 रुपये सस्ते में खरीदने सही रहेगा?

10,000 रुपये की कटौती के बाद Pixel 9a अब Samsung, OnePlus और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के मिड-रेंज फोन्स को सीधे टक्कर दे रहा है। अगर आप Google का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, AI फीचर्स और लंबे समय तक अपडेट्स चाहते हैं, तो यह कीमत काफी आकर्षक मानी जा सकती है। हालांकि, जो लोग लेटेस्ट हार्डवेयर आदि एकदम अपटू डेट चाहते हैं तो उनके लिए Google Pixel 10a को खरीदना सही रहने वाला है। लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर Google Pixel 10a की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Google Pixel 10a की आहट के बीच Pixel 9a का यह प्राइस ड्रॉप बाजार में हलचल मचा रहा है। अगर आप प्रीमियम सॉफ्टवेयर अनुभव कम कीमत में चाहते हैं, तो आपके लिए इस समय इस फोन को खरीदना बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स की तुलना, जानें किसे खरीदने में है फायदा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo