अगर नए पैक्स की बात करें तो 1GB के नीचे वाले पैक्स पर आईडिया 45% का फायदा दे रहा है. इसके साथ ही आईडिया अपने 4G, 3G, और 2G के शैशे पैक अब आपको Rs. 8 और Rs. 225 में मिल जायेंगे.
जैसे कि कहा जा रहा है कि रिलायंस जिओ अगले महीने अपनी 4G सेवा को देश भर में लॉन्च करने वाला है, इसी को देखते हुए अब सभी टेलीकॉम कम्पनियां ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी ओर खींचना चाहते हैं आईडिया और एयरटेल ने इस तरह अपने कदम पहले ही बढ़ा दिए हैं. दोनों ही कंपनियों ने अपनी मोबाइल डाटा के रेट्स में भारी कटौती की है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
बता दें कि बीते शुक्रवार को आईडिया सेलुलर ने अपनी मोबाइल डाटा के दामों ने भारी कटौती की है. और अब नए ऑफर आईडिया के 4G, 3G, और 2G पैक्स पर मिल रहे हैं. बता दें कि कंपनी ने अपने नए दामों को भारत भर में शुक्रवार से ही लागू कर दिया है.
कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने कहा है कि, “हम चाहते हैं कि इंटरनेट का फायदा हर किसी व्यक्ति को मिल पाए, और हमारी इस पहल के बाद देश के हर व्यक्ति को इंटरनेट कम दामों में मिल सकेगा.”
लेकिन अगर दूसरी और देखें तो यह रिलायंस जिओ के जल्द ही लॉन्च होने का खौफ भी हो सकता है क्योंकि सभी कंपनियां अचानक ही हरकत में आ गई हैं. और अब दामों में भारी कटौती देखने को मिल रही है. अगर नए पैक्स की बात करें तो 1GB के नीचे वाले पैक्स पर आईडिया 45% का फायदा दे रहा है. इसके साथ ही आईडिया अपने 4G, 3G, और 2G के शैशे पैक अब आपको Rs. 8 और Rs. 225 में मिल जायेंगे.
इसके साथ ही बता दें कि कंपनी अपने Rs. 19 वाले 2G पैक जिसपर आपको 75MB डाटा 3 दिन के लिए मिल रहा था अब आपको इसमें 110MB डाटा मिल रहा है. इसके अलावा जिस Rs. 22 वाले पैक में आपको महज़ 64MB 4G/ 3G डाटा मिल रहा था 3 दिन के लिए इसमें आपको अब 90MB 3G डाटा मिल रहा है.