AI Impact Summit में चमका ये 8 साल का जीनियस; देखें एप्पल से क्या है नाता

AI Impact Summit में चमका ये 8 साल का जीनियस; देखें एप्पल से क्या है नाता

देश-विदेश के टेक लीडर्स जहां AI Impact Summit में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं, वहीं इस ग्लोबल मंच पर सबसे ज्यादा चर्चा एक 8 साल के कीनोट स्पीकर की हो रही है। यह नाम है Ranveer Singh Sachdeva- जिन्हें चाइल्ड प्रोडिजी, टेक्नोलॉजिस्ट और ग्लोबल ऑथर के रूप में जाना जाता है। कम उम्र, लेकिन बड़े विज़न के साथ रणवीर इस समिट में प्राचीन भारतीय दर्शन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के संगम पर बोलने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

AI Impact Summit में क्या बोलेंगे रणवीर सिंह सचदेवा?

रणवीर सिंह सचदेवा का कहना है कि वे इस इवेंट के सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर हैं। अपने सेशन में वे बताएंगे:

  • प्राचीन भारतीय फिलॉसॉफी और आधुनिक AI के बीच संबंध
  • भारत का AI मॉडल दुनिया से कैसे अलग है
  • भारतीय AI यूजकेस से GDP और AI लिटरेसी में कैसे योगदान संभव है
  • ग्लोबल AI अप्रोच और भारत की विशिष्ट रणनीति
  • उनका फोकस सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के नैतिक और सांस्कृतिक आयामों पर भी है।

कौन हैं रणवीर सिंह सचदेवा?

Ranveer Singh Sachdeva का जन्म 2017 में हुआ और वे महज 8 साल के हैं। इतनी कम उम्र में वह टेक्नोलॉजिस्ट, ग्लोबल ऑथर, TEDx स्पीकर और कई टेक संगठनों के एम्बेसेडर रह चुके हैं। वे पहले भी AI for Good Global Summit में सबसे युवा कीनोट स्पीकर रहे हैं। इतना ही नहीं, सितंबर 2024 में मात्र 6 साल की उम्र में वे UN हेडक्वार्टर के जनरल असेंबली सेशन में भाग लेने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में शामिल रहे।

जुलाई 2025 में भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने भी उन्हें AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर युवाओं के सामने बोलने के लिए आमंत्रित किया था।

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की आवाज

AI for Good Summit में रणवीर ने इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के एम्बेसेडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी पहचान सिर्फ ‘सबसे कम उम्र’ तक सीमित नहीं है, बल्कि वे AI के सामाजिक प्रभाव और शिक्षा में इसकी भूमिका पर स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं।

Apple से क्या है नाता?

रणवीर 2023 में महज 5 साल की उम्र में Apple Swift प्रोग्रामिंग सीखने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोग्रामर्स में शामिल रहे। उन्हें Tim Cook द्वारा आयोजित Apple Worldwide Developers Conference (WWDC) में शामिल होने के लिए कैलिफोर्निया स्थित Apple के मुख्यालय में आमंत्रित किया गया था। यह उपलब्धि उन्हें वैश्विक टेक मंच पर पहचान दिलाने में अहम रही।

भारत के AI भविष्य की नई सोच

AI Impact Summit में रणवीर यह भी दिखाएंगे कि भारत का AI मॉडल सिर्फ टेक्निकल डेवलपमेंट तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा, अर्थव्यवस्था और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ा है। उनके अनुसार, AI लिटरेसी बढ़ाने से भारत की GDP में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: India Emergency Alert System 2026: क्या आपके मोबाइल पर भी आया ये ‘डरा देने वाला’ सरकारी मैसेज? देखें क्या है इसके पीछे का मकसद

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo