Airtel-Vi-Jio के बाद BSNL ने भी नाराज किए अपने यूजर्स, देखें क्या है कंपनी का ये कठोर फैसला
कंपनी ने अपने 499 रुपये के ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लान (Plan) को बंद कर दिया है जिसे 100GB CUL प्लान (Plan) कहा जाता था
इसके अलावा यह भी सामने या रहा है कि कंपनी ने अपने रेगुलर फाइबर ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लान (Plan) में अपने यूजर्स को माइग्रेट करने का भी फैसला लिया है
बीएसएनएल (BSNL) 29 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) लेकर आया है ताकि उपयोगकर्ता कम कीमत पर डेटा (Data) का लाभ उठा सकें

हम सभी जानते है कि टेलीकॉम जगत में प्रतिस्पर्धा बड़े पैमाने पर बढ़ती जा रही है, हालांकि अभी कुछ नया ही नजर आया है, इसे प्रतिस्पर्धा का ही एक उदाहरण कहा जा सकता है, असल में Jio-Airtel-Vi ने अभी हाल ही में अपने रिचार्ज (Recharge) प्लांस (Plans) की कीमत बढ़ा दी हैं, जहां Airtel और Vi के प्लांस (Plans) की नई कीमतें लागू हो चुकी हैं, यानि प्लांस (Plans) नई कीमत में मिलने लगे हैं, वहीं Jio के प्लांस (Plans) की कीमत कल से यानि 1 दिसम्बर से बढ़ जाने वाली हैं। जहाँ हमने देखा है कि एयरटेल (Airtel) के बाद Vodafone idea और उसके बाद Jio ने अपने लाखों यूजर्स को निराश कर दिया है, वहीं एक बड़ा फैसला BSNL की ओर से भी लिया जा चुका है। आपको बात देते हैं कि सरकारी स्वामित्व वाली टेल्को और इंटरनेट (Internet) सेवा प्रदाता (आईएसपी) भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल (BSNL)) ने अपने अपने ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लांस (Plans) को लेकर एक नई घोषणा की है।
BSNL ने बंद कर दिया है 499 रुपये वाला ब्रॉड्बैन्ड प्लान (Plan)
आपको जानकारी के लिए बात देते है कि कंपनी ने अपने 499 रुपये के ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लान (Plan) को बंद कर दिया है जिसे 100GB CUL प्लान (Plan) कहा जाता था। इसके अलावा यह भी सामने या रहा है कि कंपनी ने अपने रेगुलर फाइबर ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लान (Plan) में अपने यूजर्स को माइग्रेट करने का भी फैसला लिया है। बीएसएनएल (BSNL) ने यह भी नोट किया कि इस ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लान (Plan) के तहत मौजूदा ग्राहक इस प्लान (Plan) का उपयोग करना जारी रखेंगे। 499 रुपये का 100GB प्लान (Plan) मई में पेश किया गया था और 512Kbps की पोस्ट FUP डाउनलोड स्पीड के साथ 40GB तक 10Mbps डाउनलोड स्पीड की पेशकश के साथ बाजार में काफी पसंद किया जा रहा था।
किसी अन्य प्लान (Plan) में माइग्रैट होंगे BSNL Users
BSNL के एक अधिकारी ने कहा है कि, “फाइबर ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लान (Plan) '100GB CUL@Rs' को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सभी सर्किलों में नए ग्राहकों के लिए 499 रुपये वाले प्लान (Plan) को बंद कर दिया गया है। इस ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लान (Plan) के तहत मौजूदा ग्राहक इस प्लान (Plan) को जब तक यह खत्म नहीं हो जाता इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, इन ग्राहकों को कुछ अन्य नियमित भारत फाइबर ब्रॉडबैंड (Broadband) प्लांस (Plans) पर माइग्रेट करने की भी योजना है।"

इस बीच, बीएसएनएल (BSNL) केरल टेलीकॉम सर्कल में एक सर्कल-स्पेशल एफटीटीएच (FTTH) प्लान (Plan) दे रही है। 200GB CUL Bharat Fiber CS358 नामक प्लान (Plan) 200GB की FUP लिमिट के बाद 200GB तक 50 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड और 2 एमबीपीएस अपलोड स्पीड प्रदान करता है। इस प्लान (Plan) का फिक्स मंथली रेंटल 499 रुपये है।
बीएसएनएल (BSNL) के 29 रुपये वाला प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) क्या फायदे ऑफर करता है
BSNL इस प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में 1GB डेटा (Data) दे रहा है।
इस प्लान (Plan) में 80Kbps स्पीड के साथ इंटरनेट (Internet) मिलता है।
यूजर्स को सभी लोकल नेटवर्क पर अनलिमिटेड (unlimited) कॉलिंग (Calling) का फायदा मिलेगा।
300 मुफ्त लाभ भी इस प्लान (Plan) के साथ उपलब्ध है।
यह प्लान (Plan) 5 दिनों के लिए वैलिड है।
