Digit.in

एक साल नहीं पूरे 13 महीने चलता है BSNL का ये वाला प्लान, बस एक रिचार्ज और 2026 तक रिचार्ज के झमेले से छुट्टी!

Highlights

बीएसएनएल के पास आपको 20 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक के प्रीपेड रिचार्ज प्लांस मिल जाएंगे।

आज हम आपके के लिए एक बहुत ही बढ़िया प्लान लेकर आए हैं, जो 395 दिनों तक चलता है।

इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2GB इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है।

एक साल नहीं पूरे 13 महीने चलता है BSNL का ये वाला प्लान, बस एक रिचार्ज और 2026 तक रिचार्ज के झमेले से छुट्टी!

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) देश में मशहूर सरकारी टेलिकॉम कंपनी है, जिसके रिचार्ज प्लांस काफी सस्ते होते हैं। बीएसएनएल के पास आपको सस्ते से लेकर महंगे तक हर बजट के प्लांस मिल जाएंगे। बीएसएनएल के प्लांस Jio, Airtel और Vi जैसी प्राइवेट कंपनियों से सस्ते होते हैं। बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग किमाओं पर कई सारे रिचार्ज प्लांस ऑफर करता है, जिनमें से ज्यादातर में डेटा और कॉलिंग शामिल होती है।

बीएसएनएल के पास आपको 20 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक के प्रीपेड रिचार्ज प्लांस मिल जाएंगे। अगर आप एक बीएसएनएल यूजर हैं और एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जो पूरे एक साल तक चले, तो यह खबर खास आप ही के लिए है। आज हम BSNL यूजर्स के लिए एक बहुत ही बढ़िया प्लान लेकर आए हैं, जो 395 दिनों की वैलीडिटी के साथ आता है। तो आइए आपको इस प्लान के बेनेफिट्स के बारे में बताते हैं।

BSNL का 13 महीने वाला प्लान

यह प्लान 395 दिनों के लिए वैलिड रहता है जो एक साल नहीं बल्कि पूरे 13 महीने होते हैं। इस रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, इस तरह आप देशभर में किसी भी नेटवर्क पर जितनी चाहे कॉल्स कर सकते हैं।

इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2GB इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाएगी। इसी के साथ यूजर्स को रोजाना के 100 SMS मैसेजेस भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान के साथ रिचार्ज करके आप पूरे साल के रिचार्ज के झंझट से टेंशन फ्री हो सकते हैं। इस प्लान की कीमत 2399 रुपए है।

अगर आपको यह प्लान ज्यादा महंगा लगता है तो आप सालाना रिचार्ज के लिए इस प्लान को भी चुन सकते हैं:

BSNL का 1999 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में ग्राहकों को 600GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस डेटा को आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यानि कोई डेली लिमिट नहीं है। इसके अलावा यहां आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान के साथ 365 दिनों की वैलीडिटी और प्रतिदिन 100 एसएमएस शामिल हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles