Jio ने शुरू कर दी ये खास सुविधा, लाखों यूजर्स को होगा फायदा, 1 रुपया भी नहीं होगा देना

Jio ने शुरू कर दी ये खास सुविधा, लाखों यूजर्स को होगा फायदा, 1 रुपया भी नहीं होगा देना

भारत की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए एक अहम सुविधा शुरू की है. इसके तहत अब यूजर्स विदेश में रहते हुए भी बिना International Roaming पैक के इनकमिंग SMS प्राप्त कर सकेंगे. यह सुविधा Wi-Fi Calling यानी VoWiFi के जरिए काम करेगी और इसके लिए किसी अतिरिक्त चार्ज की जरूरत नहीं होगी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर पूरी तरह Wi-Fi नेटवर्क पर आधारित है. इसका मतलब यह है कि अगर आपका फोन किसी Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और उसमें Wi-Fi Calling ऑन है, तो आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले मैसेज सीधे उसी नेटवर्क के जरिए आपके डिवाइस तक पहुंच जाएंगे. इस प्रक्रिया में किसी इंटरनेशनल रोमिंग पैक की जरूरत नहीं होती, जिससे यूजर्स का अतिरिक्त खर्च बच सकता है.

OTP मिलने में नहीं आएगी दिक्कत

यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है जो विदेश में रहते हुए बैंकिंग, लॉगिन या वेरिफिकेशन से जुड़े काम करते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि OTP या जरूरी मैसेज न मिलने की वजह से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या अकाउंट एक्सेस करने में परेशानी होती है, लेकिन इस फीचर के जरिए ऐसी दिक्कतें काफी हद तक कम हो सकती हैं.

इस फीचर का एक अहम पहलू यह भी है कि यह किसी विदेशी सिम या पार्टनर नेटवर्क पर निर्भर नहीं करता. मैसेज सीधे Wi-Fi कनेक्शन के जरिए सुरक्षित तरीके से डिलीवर किए जाते हैं, जिससे प्राइवेसी और भरोसेमंद कनेक्टिविटी बनी रहती है.

हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए कुछ बेसिक शर्तें पूरी करनी होंगी. यूजर के पास एक एक्टिव Jio नंबर और कोई बेस रिचार्ज प्लान होना जरूरी है. साथ ही स्मार्टफोन में Wi-Fi Calling सपोर्ट होना चाहिए और विदेश में एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होना चाहिए, जैसे होटल, एयरपोर्ट या कैफे का Wi-Fi.

केवल इनकमिंग SMS के लिए काम करता फीचर

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह फीचर फिलहाल केवल इनकमिंग SMS के लिए ही काम करता है. यानी यूजर्स मैसेज प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन भेजने या कॉलिंग के लिए अभी भी अलग से रोमिंग सेवाओं की जरूरत पड़ सकती है. कुल मिलाकर, यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी राहत देने वाली है जो विदेश में रहते हुए भारत से जुड़े डिजिटल कामों पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि अब उन्हें सिर्फ SMS पाने के लिए महंगे रोमिंग प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile